Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jio का फ्री फोन लेने के लिए भरना होगा ये फॉर्म, पढ़ें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। रिलायंस जियो फोन लॉन्च होने के बाद हर किसी के दिमाग में यह सवाल कौंध रहा है कि कैसे इस फीचर फोन को कैसे हासिल किया जाए। बता दें कि शुक्रवार को कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने सपरिवार इस फोन को लॉन्च किया था।

जियो की वेबसाइट ने 'कीप मी पोस्टेड' पेज पर इस फोन के बारे में जानकारी अपडेट की है। पेज पर लिखा है 'इंडिया का स्मार्ट फोन जियोफोन'।

ये है पहला स्टेप

ये है पहला स्टेप

फोन के लिए रजिस्टर करने का यह पहला स्टेप है। जब आप कीप मी पोस्टेड टैब पर क्लिक करेंगे यहां आपको एक फॉर्म दिखेगा। फॉर्म में कहा गया है कि, आप खुद को रजिस्टर करें, अपनी जानकारी हमसे साझा करें और फिर हम आप तक पहुंचेंगे।

ये रहा फॉर्म

ये रहा फॉर्म

फॉर्म में आपसे आपका नाम, ईमेल आईडी. फोन नंबर मांगा गया है। इस फॉर्म में कहा गया है कि हम स्पैम पंसद नहीं करते और आपका डाटा सेफ रहेगा। इसके बाद आपको कंपनी के टर्म्स और कंडीशन को मानने के लिए टिक करना होगा। एक बार जब आप पूरा फॉर्म सही तरीके से भर देंगे तो साइट पर संदेश आएगा पंजीकरण करने के लिए शुक्रिया।

'शुक्रिया, टीम जियो'

'शुक्रिया, टीम जियो'

फिर आपको जियो से एक ई-मेल आएगा।इस ईमेल में लिखा होगा- जियो की ओर से बधाई। पंजीकरण करने के लिए शुक्रिया। हमें आपकी डिटेल्स मिल गई है। हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी। शुक्रिया, टीम जियो।

लगेंगे 1,500 रुपए लेकिन

लगेंगे 1,500 रुपए लेकिन

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई वार्षिक बैठक में रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह जियो फोन जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त में लॉन्च किया गया है, लेकिन आपको 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जो आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+