फ्लिपकार्ट पर जियो दे रहा है फ्री iPhone 7, खेलना होगा ये कांटेस्ट

नई दिल्ली। बिग बिलियन डे से तीन दिन पहले फ्लिपकार्ट ने एक नया कांटेस्ट लॉन्च किया है। इस कांटेस्ट का नाम है 'फ्लिपकार्ट जियो खेलो धन धना धन कांटेस्ट'। इस कांटेस्ट को खेलने वाले उपभोक्ताओं को रोज एक iPhone 7 जीतने का मौका मिलेगा। रिलांयस जियो के गठबंधन में हो रहा यह कांटेस्ट 13 सितंबर की शाम 6 बजे से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगा। फ्लिपकार्ट पर जारी इस कांटेस्ट के विज्ञापन के मुताबिक इस कांटेस्ट के खेलने वाले सभी विजेताओं को आईफोन 7 या जियोफाई डिवाइस ईनाम में दिया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस कांटेस्ट को कैसे खेलना है-

ऐसे खेले कांटेस्ट

ऐसे खेले कांटेस्ट

1. इस कांटेस्ट को खेलने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट का ऐप डाइनलोड करना होगा।
2. फ्लिपकार्ट ऐप खोलने पर आपके मोबाइल में फ्लिपकार्ट जियो धन धना धन का बैनर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
3. क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज के सबसे आखिरी में लिखे‘click here to subscribe to Jio' पर क्लिक करना होगा।
ये भी पढ़ें- जियो फोन को टक्कर देगा वोडाफोन, 800 का फोन खरीदने पर मिलेगा 900 कैशबैक

कांटेस्ट में पूछा जाएगा सवाल

कांटेस्ट में पूछा जाएगा सवाल

4. इसके बाद आपसे से जानकारियां पूछी जाएंगी। जैसे-आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिनकोड आदि।
5. इसे भरने के बाद आपको ‘I want to subscribe for a Jio Connection' पर क्लिक करना होगा।
6. इसके बाद इस कांटेस्ट की नियम एवं शर्तें आएंगी जिन्हें आपको एक्सपेट करना होगा।
7. इसके बाद आपसे एक सवाल पूछना होगा जिसका जवाब आपको सबमिट कर इंतजार करना होगा। अगर आप जीत गए तो जियो की टीम आपसे संपर्क साधेगी।

कुछ जरूरी शर्तें

कुछ जरूरी शर्तें

1. यह कांटेस्ट केवल फ्लिपकार्ट के ऐप पर ही खेला जा सकेगा।
2. कांटेस्ट के खेलने के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा 48 घंटे के अंदर की जाएगी।
3. जो भी इस कांटेस्ट का विजेता होगा वो 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच अपने ईनाम को फ्लिपकार्ट से आर्डर कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+