जियो फोन को टक्कर देगा वोडाफोन, 800 का फोन खरीदने पर मिलेगा 900 कैशबैक
नई दिल्ली। जियो के 4जी फोन को टक्कर देने के लिए वोडाफोन नए प्लान के साथ मार्केट में आया है। वोडाफोन ने मोबाइल निर्माता कंपनी, आईटेल से हाथ मिलाया है। आईटेल कम कीमत में मोबाइल फोन बनाने के लिए जानी जाती है। आईटेल के मोबाइल की कीमत 800 रुपये से शुरू होती है। वोडाफोन और आईटेल में हुई करार के मुताबिक आईटेल का मोबाइल खरीदने पर वोडाफोन ग्राहकों को 900 रुपये का कैशबैक देगा। इस कैशबैक को मोबाइल रिचार्ज के जरिए भुनाया जा सकता है।

31 अक्टूबर तक है ऑफर
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको आईटेल कंपनी का फोन खरीदना पड़ेगा जिसकी शुरुआती कीमत 800 रुपये है। साथ ही आपको वोडाफोन का सिम भी लेना होगा। अगर आप वोडाफोन के पुराने ग्राहक हैं तो आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 25 अगस्त से ही शुरू हो गया। इस ऑफर का लाभ उठाने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है।

18 महीने मिलेगा कैशबैक
फोन खरीदने के बाद आपको हर महीने अपने वोडाफोन नंबर पर 100 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करना होगा। इस रिचार्ज करने पर वोडाफोन आपको 50 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम देगा। इस तरह 18 महीनों में हर माह 100 रुपये का रिचार्ज कराने पर 50 रुपये का आपको अतिरिक्त टॉकटाइम मिलेगा।

आईटेल के इस फोन पर मिलेगा ऑफर
it2130, it2131, it2180, it5600, it5602, it5020, it5040, it5060, it5231, it 5232, it5233, it 5320, it5331, it5611, it5613, it5622, it7100












Click it and Unblock the Notifications