Jio Offer: जियो के 149 रुपए के प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के प्लान टेलिकॉम इंडस्ट्री में सबसे सस्ते प्लान हैं। यही कारण है कि आए दिन अन्य टेलिकॉम कंपनियां रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए कोई न कोई नया प्लान लॉन्च करती रहती हैं, लेकिन रिलायंस जियो को टक्कर देना इतना आसान नहीं लग रहा है। दरअसल, जैसे ही कोई कंपनी जियो को टक्कर देने का कोई प्लान लाती है या फिर लाने वाली होती है, उससे पहले ही रिलायंस जियो अपने प्लान को और अधिक सस्ता कर देता है। अब जियो के 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की खबर आ रही है। कंपनी के 149 रुपए के प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 2 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह डेटा खत्म होने के बाद आपको दूसरे किसी इंटरनेट प्लान से रिचार्ज कराना होता है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की योजना बना रही है।

2 जीबी के बाद होगी ये स्पीड
जैसे ही 2 जीबी का इंटरनेट डेटा खत्म हो जाएगा, उसके बाद भी आप इंटरनेट तो चला सकेंगे, लेकिन उसकी स्पीड सिर्फ 64 केबीपीएस रह जाएगी। आपको बता दें कि 149 रुपए के प्लान के अलावा जियो के अन्य प्लान अनलिमिटेड इंटरनेट का ऑफर देते हैं। हालांकि, उनमें इंटरनेट डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 128 केबीपीएस हो जाती है।

इन प्लान पर नहीं मिलता अनलिमिटेड इंटरनेट
रिलायंस जियो के 19 रुपए और 49 रुपए के प्लान में अभी भी अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसका मतलब है कि अगर इन दोनों प्लान के तहत मिलने वाला इंटरनेट खत्म हो जाने के बाद आप कम स्पीड पर भी इंटरनेट नहीं चला सकेंगे। इसके बाद इंटरनेट चलाने के लिए आपको किसी और इंटरनेट प्लान से ही रिचार्ज करना होगा।

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाया ये प्लान
भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के 149 रुपए के प्लान को टक्कर देने के महज 199 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया गया है। इसमें ग्राहकों को 1 जीबी 4जी/3जी/2जी इंटरनेट डेटा मिलेगा और अनलिमिटेग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान के तहत आप रोजाना अधिकतम 300 मिनट कॉलिंग कर सकते हैं और पूरे सप्ताह में 1200 मिनट कॉल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications