Jio के इंटेलिजेंट फोन की जानिए खूबियां, जो अंबानी की टीम ने एजीएम में बताई

इस मोबाइल फोन में आप पीएम मोदी की मन की बात भी सुन सकते हैं। जल्द ही एनएफसी तकनीक भी शुरू की जाएगी। लोग अपने बैंक अकाउंट, जनधन अकाउंट को जोड़ सकेंगे और सिर्फ एक क्लिक से ही भुगतान कर सकेंगे।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने बड़ा धमाका करते हुए जियो का इंटेलिजेंट फोन लॉन्च किया। जियो के फीचर फोन का नाम 'जियो फोन' दिया गया है। इस फोन का इस्तेमाल करना बहुत आसान होगा और यह दुनिया का सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा। यह 4G फोन होगा। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए पूरी तरह से बाहर में ही बना हुआ है। आइये जानते हैं जियो फोन की खूबियां क्या हैं...

जियो फोन की खूबियों पर एक नजर...

जियो फोन पर कॉल हमेशा फ्री होगी

जियो फोन पर कॉल हमेशा फ्री होगी

मुकेश अंबानी ने जियो फोन की लॉन्चिंग के दौरान इसकी खूबियों को बताया। जियो फोन पर कॉल हमेशा फ्री रहेगी। जियो फोन पर ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। जियो 153 रुपये में जियो फोन ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा देगा।

जियो फोन में टीवी केवल की भी सुविधा

जियो फोन में टीवी केवल की भी सुविधा

जियो फोन में टीवी केवल की भी सुविधा होगी। इस फोन को किसी भी टीवी से कनेक्ट कर टीवी देख सकेंगे। जियो टीवी देखने के लिए हर महीने 309 रुपये का चार्ज देना होगा। जियो के दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं। जियो फोन पर दो दिनों का प्लान 24 रुपये का होगा और हफ्ते भर का प्लान 54 रुपये का होगा।

जियो फोन में इमर्जेंसी मैसेज भेजने का फीचर

जियो फोन में इमर्जेंसी मैसेज भेजने का फीचर

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फोन पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया और स्मार्ट इंडिया के सपने को पूरा करता है। जियो फोन में इमर्जेंसी मैसेज भेजने का फीचर होगा। जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे ऐप फोन में पहले से ही होंगे। जियो के फोन में वॉयस कॉल और सर्च फीचर मौजूद है।

Recommended Video

    Mukesh Ambani's Mother gets EMOTIONAL during Reliance annual Meeting । वनइंडिया हिंदी
    वॉयस कमांड के जरिए होगा ऑपरेट

    वॉयस कमांड के जरिए होगा ऑपरेट

    जियो के इस फीचर फोन से वॉयस कमांड के जरिए आप मैसेज भेज सकते हैं, कॉल कर सकते हैं। यह जियो फोन आपकी आवाज पर ऑपरेट होगा। जियो फीचर फोन भारत की सभी बड़ी 22 भाषाओं को सपॉर्ट करेगा।

    जियो फोन में पीएम मोदी की मन की बात सुन सकते हैं

    जियो फोन में पीएम मोदी की मन की बात सुन सकते हैं

    इस मोबाइल फोन में आप पीएम मोदी की मन की बात भी सुन सकते हैं। जल्द ही एनएफसी तकनीक भी शुरू की जाएगी। लोग अपने बैंक अकाउंट, जनधन अकाउंट को जोड़ सकेंगे और सिर्फ एक क्लिक से ही भुगतान कर सकेंगे।

    वायस कमांड के जरिए ही आप ऐप से म्यूजिक सर्च कर सकेंगे

    वायस कमांड के जरिए ही आप ऐप से म्यूजिक सर्च कर सकेंगे

    फोन के जरिए आप वायस कंमाड का इस्तेमाल करते हुए सर्चिंग भी कर सकते हैं, जिसका जवाब भी आपको फोन के जरिए ऑडियो से दिया जाएगा। इस फोन में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो टीवी पहले ही इंस्टॉल है। वायस कमांड के जरिए ही आप ऐप से म्यूजिक सर्च कर सकेंगे।

    भारत की सभी बड़ी 22 भाषाओं को सपॉर्ट करेगा

    भारत की सभी बड़ी 22 भाषाओं को सपॉर्ट करेगा

    जियो फीचर फोन भारत की सभी बड़ी 22 भाषाओं को सपॉर्ट करेगा। जियो फोन इंडिया का इंटेलिजेंट स्मार्टफोन है। जियो फोन में इमर्जेंसी मैसेज फीचर के साथ लोकल पुलिस को जल्द ही जोड़ा जाएगा। आकाश और ईशा अंबानी ने 'जियो फोन' लॉन्च किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+