Jio Effect: जियो के टक्कर में Vodafone ने उतारा दो प्लान, 84 दिनों तक हर दिन मिलेगा 1.6GB डेटा

Jio Effect: जियो के टक्कर में Vodafone ने उतारा दो प्लान,हर दिन मिलेगा 1.6GB डेटा

नई दिल्ली। जियो के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। टेलिकॉम कंपनियां के बीच प्राइस और डेटा वॉर चल रहा है। हर कंपनी अपने प्लान को दूसरी टेलिकॉम कंपनी के प्लान से बेहतर बताने में जुटी है। इसी टक्कर में Vodafone-Idea ने दो नए प्लान पेश किए हैं, जो प्लान सीधे-सीधे Jio के प्लान को टक्कर देंगे। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.6जीबी डेटा मिलेगी, जिसकी वैधता 84 दिनों होगी।

 Vodafone का नया प्लान

Vodafone का नया प्लान

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने दो नए प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 209 रुपए और 479 रुपए वाले वाले प्रीपेड प्लान का संशोधित रूप है। प्लान में ये संशोधन यूजर्स को अधिक लाभ देने के लिए किया जा रहा है। जियो से मिल रही चुनौती के चलते वोडाफोन ने अपने दोनों प्लान में बदलाव कर उसे लोगों के लिए और अधिक फ्रेंडली बना दिया है। वोडाफोन के इस कदम से यूजर्स को अधिक डेटा मिलेगा।

 हर दिन मिलेगा 1.6जीबी डेटा

हर दिन मिलेगा 1.6जीबी डेटा

Vodafone के इन दोनों प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.6GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता क्रमश 28 दिन और 84 दिन की है। इसमें 1.6 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। । इस प्लान में यूजर्स को पहले 1.5 जीबी डेटा मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 1.6जीबी कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने अपने 199 रुपए वाले पैक में भी बदलाव किया था। इस प्लान में 1.4 जीबी डेटा को बदलकर 1.5 जीबी डेटा रोजाना किया गया था।

 जियो के प्लान से टक्कर

जियो के प्लान से टक्कर

Reliance Jio के 198 रुपए और 448 रुपए वाले प्लान को वोडाफोन के प्लान से टक्कर मिलेगी। जियो के इन प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस, जियो ऐप्स आदी मिलते हैं। जिनकी वैधता क्रमश 28 दिन और 84 दिन की है। इससे पहले भी वोडाफोन ने 1,499 रुपए वाला नया रिचार्ज पैक उतारा था।इस पैक की वैधता 365 दिनों की है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+