Reliance Jio धमाका, जियो फोन 5G के फीचर्स और प्राइस को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानिए इस स्मार्टफोन की खासियत

जियो फोन 5G के फीचर्स और प्राइस को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानिए इस स्मार्टफोन की खासियत

नई दिल्ली, 2 फरवरी । अगर आप भी किफायती स्माप्टफोन JioPhone 5G खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो खरीदारी करने से पहले इस फोन के फीचर और इसकी खूबियां सामने आ गई है। इस JioPhone 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन को जानकर आप इस फोन को खरीदने का सही फैसला कर सकते हैं। दरअसल इंटरनेट पर इस फोन के फीचर सामने आ चुके हैं। हालांकि इस फोन की कीमत, उसके फीचर को लेकर रिलायंस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

 जिय़ो फोन 5जी की खूबियां

जिय़ो फोन 5जी की खूबियां

जिय़ो फोन 5जी की खूबियां सामने आ गई है। पिछले साल जिय़ो ने JioPhone नेक्स्ट लॉन्च किया था, जिसके बाद अब जियो का नया फोन JioPhone 5G अब बाजार में आने की तैयारी में है। जियो ने पहले ही इसके बारे में कहा था कि वो जल्द ही इस 5जी स्मार्टफोन को उतारने की योजना पर काम कर रहा है। Android सेंट्रल की रिपोर्ट ये फोन अलग-अलग स्क्रीन साइज और स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

 क्या होंगे फीचर्स

क्या होंगे फीचर्स

इस फोन को कंपनी कई फीचर्स के साथ बाजार में उतार सकती है। ये फोन कई वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन, थिन बेज़ेल्स के साथ बाजार में आएगा। अगर प्राइस की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इस फोन की कीमत 10000 रुपए के करीब रह सकती है। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Jio फोन के साथ यूजर्स को कुछ फाइनेंसिंग ऑप्शन भी मिलेंगे , ऐसा ही कुछ कंपनी ने जियो नेक्स्ट फोन के साथ पेश किया था।

 फोन में हो सकती हैं ये खूबियां

फोन में हो सकती हैं ये खूबियां

JioPhone 5G फोन एंड्रायड 11 पर आधारित हो सकता है। इसका डिस्प्ले 6.5-इंच HD + में हो सकता है। फोन में 4GB रैम, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC फीचर मौजूद रह सकता है। डुअल रियर कैमरा जिसमें ऑटोफोकस लेंस, 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रह सकता है। इस फोन में 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई जैसे तमाम फीचर्स होंगे, जो इसे स्मार्टफोन की कतार में आगे लाने का काम करेंगे। 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फोन में जियो टीवी, जियो सावन जैसे प्री अपलोडेड ऐप्स मौजूद रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+