IRCTC Website: 'पैसे कट गए लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ', आईआरसीटीसी की वेबसाइट में आई खराबी
IRCTC Website: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग टिकट बुक करते हैं लेकिन मंगलवार को यात्रियों को वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि पैसे कट जाने के बावजूद टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं। जिस पर अब आईआरसीटीसी ने बयान जारी किया है। उसने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हो रहा है।

उसने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है, हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे।' बहुत सारे यूजर्स ने ट्विटर पर आईआरसीटीसी से इस खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने को कहा है।
'मेरे 4 बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए हैं'
रोहित कुमार के एक यूजर ने लिखा है कि 'मेरे 4 बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए हैं। 7200/-. क्या रिफंड होगा?' तो वहीं किसी ने लिखा है कि टिकट कैंसिल करने का क्या तरीका है। आपका हेल्प डेस्क काम नहीं कर रहा है, आप तो मेरा 25 प्रतिशत शुल्क काट लेंगे।'
'इसे हल करने में कितना समय लगेगा'
तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि' सर, इसे हल करने में कितना समय लगेगा, मुझे तत्काल बुकिंग करनी है।' तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट का मजाक भी उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि इनकी वेबसाइट कब चलती है। खैर जो भी हो इसमें कोई शक नहीं कि इस वक्त IRCTC वेबसाइट और एप के ना चलने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
Due to technical reasons the ticketing service is not available. Our technical team is resolving the issue. We will notify as soon as the technical issue is fixed.
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications