Indian Railway: 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया टाइम टेबल, जानिए क्या होंगे बदलाव

Indian Railway: 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया टाइम टेबल, जानिए क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली, 27 सितंबर। Indian Railway Time Table. ट्रेन से सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए जरूरी खबर हैं। भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से अपना नया टाइम टेबल जारी करने जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है। नया टाइम टबल जारी होने पर कई गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान में बदलाव हो जाएगा। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के समय में बदलाव आ जाएगा। उत्तर रेलवे ने तो 24 ट्रेनों की कैटेगरी को बदलने की भी घोषणा कर दी है।

 रेलवे का नया टाइम टेबल

रेलवे का नया टाइम टेबल

भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस साल भी अपना नया टाइम टेबल जारी करने की तैयारी कर चुका है। हालांकि पिछले साल कोरोना की वजह से ये टाइम टेबल नहीं जारी किया गया था, लेकिन इस साल 1 अक्टूबर से इस फिर से जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि नया टाइम टेबल जारी होने के बाद कई ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान की टाइमिंग , स्टेशनों पर उनका हॉल्ट टाइम आदि सब बदल जाएंगे। यानी अगर आप 1 अक्टूबर के बाद सफर करने का सोच रहे हैं तो स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की टाइमिंग का पता कर लें।

 1 अक्टूबर से नई ट्रेन टाइमिंग

1 अक्टूबर से नई ट्रेन टाइमिंग

जैसे-जैसे कोरोना की रफ्तार घट रही है उसी के मुताबिक रेलवे की सर्विसेज पटरी पर लौट रही है। नया टाइम टेबल लागू होने क बाद किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं नया टाइम टेबल लागू होने के बाद ट्रेनों की कैटगरी भी बदल जाएगी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि 1 अक्टूबर से नया टाइम टेबल लागू होने के बाद रेल यात्रियों को राहत मिलेगी, पैसेंजर ट्रेनों के स्टेटस में भी बदलाव हो सकता है। इसके बूाद ट्रेनों का परिचायन स्पेशल के बजाए जनशताब्दी, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस ट्रेनों की कैटेगरी के साथ होगा। स्टेटस बदलने के साथ ट्रेनों का किराया बढ़ सकता है।

 रेलवे ने बढ़ाए फेरे

रेलवे ने बढ़ाए फेरे

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोरखपुर और मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे ने 1 जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। आपको बता दें कि यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्ष‍ित श्रेणी की ट्रेन है। यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने इसके फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।

1 October: चेकबुक से LPG तक, पेमेंट से सैलरी तक, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, सीधा जेब पर असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+