IRCTC: भारतीय रेलवे करने जा रहा है बड़े बदलाव, बदल जाएगा ट्रेन से सफर का अंदाज
नई दिल्ली, 9 फऱवरी। भारतीय रेलवे धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। कोरोना महामारी के बाद ट्रेनों फिर से पटरी पर लौट रही हैं तो वहीं ट्रेनों के भीतर सर्विसेज भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। अब कई ट्रेनों में रेलवे ने फिर से खानपान की व्यवस्था लागू कर दी है। वहीं कई और बदलाव अप्रैल महीने में होने जा रहे हैं। रेलवे फूड और फूज सेफ्टी को लेकर बहुत सचेत रहता है, इसलिए लकई ऐसे बदलाव करने जा रहा है, जिसके बाद ट्रेन में खानपान की पूरी व्यवस्था बदल जाएगी।

रेलवे की नई व्यवस्था
अप्रैल के बाद ट्रेनों में खानापान की सर्विस आपको बदली बदली नजर आएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) सर्विसेज को और बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव करने जा रहा है, जिसके बाद से आपके लिए ट्रेन का सफर और आसान और सुगम गो जाएगा। आईआरसीसीटी (IRCTC) ट्रेनों में खानापान की सुविधा को और बेहतर करने के लिए तीन बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

होंगे ये तीन बदलाव
आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में रेलवे की 428 ट्रेनों में IRCTC खानपान उपलब्ध करा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों में आईआरसीटीसी की पैंट्रीकार की सर्विस भी चलती हैं। अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी अप्रैल महीने से कई अहम बदलाव करने जा रहा हैं। इन बदलावों के तहत IRCTC के सभी बेस किचन में फूड सेफ्टी सुपरवाइजर की तैनाती होगी। ये सुपरवाइजर खाने की क्वालिटी पर नजर रखेंगे। आपको बता दें कि देशभऱ में आईआरसीटीसी के 50 बेस किचन है।

सैंपल की होगी जांच
खाने की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए आईआरसीटीसी खाने की नियमित रूप से फूड सैंपलिंग करेगा। जिससे यात्रियों को शुद्ध और स्वच्छ खाना पहुंचाया जा सके। वहीं ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर यात्रियों से सुझाव भी लिया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी नियमित समय पर सर्वे करवाएगा।












Click it and Unblock the Notifications