IRCTC Update: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 फरवरी से शुरू होगी ई-कैटरिंग सर्विस

IRCTC Update:1 फरवरी से शुरू होगी ई-कैटरिंग सर्विस

नई दिल्ली। IRCTC Update. भारतीय रेल की ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे(Indian Railway) की ई कैटरिंग सर्विस( E-Catering Service) 1 फरवरी से शुरू होने जा रही है। 1 फरवरी से आप सफर के दौरान एक बार फिर से ट्रेन में ही ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगवा सकते हैं। 1 फरवरी से रेलवे की ई कैटरिंग सर्विस की शुरुआत हो जाएगी।

 IRCTC Update: Indian Railway Catering service start in Train from 1st February 2021
1 फरवरी से शुरू हो जाएगी रेलवे की ई कैटरिंग सर्विस

1 फरवरी से रेलवे की ई कैटरिंग सर्विस शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने देश के कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर आईआरसीटीसी (IRCTC) को एक बार फिर से ई-कैटरिंग सेवा (IRCTC E-Catering Services) सवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी क कारण इसे मार्च 2020 में अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। अब चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर इस एक बार फिर से शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि रेलवे ने ई कैटरिंग को एक बार फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन अभी भी आपको ट्रेन में सफर के दौरान कंबल, चादर तकिये आदि नहीं मिलेंगे।


इन बातों का रखना होगा ख्याल

रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी ई कैटरिंग को 1 फऱवरी से शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू होने से आप एक बार फिर से सफर के दौरान अपने लिए ऑनलाइन खाना बुक कर सकते हैं। आपकी सीट तक खाना पहुंचाया किया जाएगा। रेलवे की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। रेलवे ने कहा है कि ई कैटरिंग सर्विस की मदद से यात्रियों को आसानी से अपनी सुविधानुसान खानपान उपलब्ध हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+