IRCTC का खास ऑफर, मात्र 7500 रु में 8 दिनों के लिए घूमें वैष्णो देवी और अमृतसर
नई दिल्ली। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहतरीन प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आपको वैष्णो देवी और अमृतसर का टूर पैकेज सस्ते दाम पर ऑफर किया जा रहा है। आप मात्र 7560 रुपए में वैष्णो देवी और अमृतसर का सफर कर सकेंगे। IRCTC ने 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज लॉन्च किया है। आपको वैष्णो देवी और अमृतसर का ये टूर पैकेज गुवाहाटी से मुहैया कराया जाएगा। आइए आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज
आईआरसीटीसी ने मात्र 7560 रुपए में वैष्णो देवी और अमृतसर का ये टूर पैकेज पेश किया है। ये टूर 7 रातें और 8 दिन का होगा। आईआरसीटीसी ने ट्विट कर इस पैकेज के बारे में जानकारी दी। अगर आप भी इस टूर पैकेज को लेना चाहते हैं तो आपको इंडियन रेलवे की टूरिज्म वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा। सबसे पहले इस टूर प्लान के बारे में विस्तार से पढ़ ले उसके बाद ही इसके लिए बुकिंग करवाए।

10 नवंबर से होगी यात्रा शुरू
आपको बता दें कि IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 नवंबर से गुवाहाटी से होगी। जानकारी के अनुसार रेलवे का ये टूर स्लीपर क्लास को होगा। रेलवे ने इसके लिए वैष्णो देवी, अमृतसर के लिए भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन होगी। इस ट्रेन के लिए बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग गुवाहाटी, न्यू बोंगईगांव, न्यू कूच बहर, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहर और हाजीपुर में होगी।

ठहरने खाने की सुविधा
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपके रुकने की व्यवस्था डॉर्मिटोरी/ हॉल में होगी। यात्रियों के लिए नॉन-एसी रोड ट्रांसफर की सुविधा होगी। खाने में शाकाहारी खाना ही होगा। वहीं लोगों को टूर एस्कॉर्ट की भी सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में रहने और खाने की सुविधा है, लेकिन लॉन्डरी, दवाई और किसी भी ऐतिहासिक इमारत या मंदिर की प्रवेश शुल्क शामिल नहीं है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications