IRCTC: नहीं मिले यात्री, रेलवे ने कैंसिल की 24 अगस्त से शुरू होने वाली रामायाण यात्रा ट्रेन
IRCTC: नहीं मिले यात्री, रेलवे ने कैंसिल की वाली रामायाण यात्रा ट्रेन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 24 अगस्त से शुरू होने वाली रामायाण यात्रा( Ramayan Yatra Train) को रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी( IRCTC) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यात्रियों की संख्या कम होने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। भारत गौरव सीरीज के तहत रामायण यात्रा ट्रेन की शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली थी, लेकिन अब ये कैंसिल कर दी गई है। जिन यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक करवाया था उन्हें रिफंड वापस किया जाएगा।

रेलवे ने कैंसिल कर दी ट्रेन
भारतीय रेलवे ने भारत गौरव ट्रेन की ग्रैंड सक्सेस के बाद आईआरसीटीसी अब अपनी दूसरी ट्रेन का संचालन करने की तैयारी कर ली थी, जो कि आपको नेपाल भी पहुंचाने वाली थी। इतना ही नहीं इस ट्रेन में टिकट बुक करने के लिए किराया आप EMI के जरिए दे सकते थे। इसकी शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली थी, लेकिन अब इसे रद्द करना पड़ा है।

टिकट बुक करवा चुके यात्रियों का क्या?
जिन लोगों ने इस ट्रेन में टिकट बुक करवा ली थी, उन्हें अब उनका पूरा रिफंड वापस मिलेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उन लोगों के टिकट का रिफंड पूरी तरह वापस किया जाएगा, जिन्होंने रामायण यात्रा ट्रेन में टिकट बुक की थी।

आइए विस्तार से हम आपको इस ट्रेन के बारे में बताते हैं...
यह ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम जैसे भारत के विभिन्न धार्मिक की सैर कराएगी। यह ट्रेन अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जाने वाली थी।
इस यात्रा में पूरे 20 दिन लगने वाले थे, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलने वाली भारत गौरव ट्रेन का पहला चरण अयोध्या से शुरू होने वाला था, जहां से प्रभु राम के मंदिर और हनुमान मंदिर का दर्शन यात्रियों को कराया जाता। इसके बाद ये ट्रेन जयनगर होते हुए जनकपुर जाती, जहां रात्रि में यात्रियों को स्टे कराने की तैयारी थी और फिर वहां उन्हें राम जानकी विवाह स्थल का दर्शन कराया जाता।
फिर ये ट्रेन सीतामढ़ी से बक्सर जाने वाली थी, जहां गंगा स्नान होता और वहां से बक्सर से ट्रेन काशी के लिए प्रस्थान करती। यहां से यात्रियों को बस के जरिए प्रयाग और चित्रकूट ले जाया जाता और फिर वहां से वापस काशी लाकर ट्रेन से नासिक ले जाने की तैयारी थी। नासिक के बाद किश्किया , हम्पी, रामेश्वरम, तेलंगाना होते हुए ये ट्रेन दिल्ली पहुंचती। ट्रेन 8000 किमी की यात्रा तय करने वाली थी।

क्यों नहीं मिले यात्री
ये टूर पैकेज थोड़ा महंगा था। एक व्यक्ति का किराया ₹73500 था। किराया ज्यादा होने के कारण लोगों को EMI पैकेज की सुविधा भी दी थी। जिसमें उन्हें 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीने की किश्तों में किराया चुकाने की सुविधा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications