बस 1 मिनट में IRCTC से बुक होगा ट्रेन का टिकट, बिना किसी एक्सट्रा चार्ज

नई दिल्ली। अक्सर IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने के दौरान पेमेंट को लेकर परेशानी होती है, खासकर तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान। कभी ओटीपी आने में देरी की वजह से आप कंफर्म टिकट पाने में नाकामियाब हो जाते हैं तो कभी साइट खुलने में देरी की वजह से, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आप केवल 1 मिनट में आसानी से ट्रेन टिकट की बुकिंग कर पाएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए आपको कोई एक्सट्रा चार्ज देने की जरूरत भी नहीं है। दरअसल डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम ने ट्रेन टिकट बुकिंग पर सभी लेनदेन शुल्क, सर्विस चार्ज और पेमेंट गेटवे शुल्क माफ कर दिया है। जिसका फायदा उठाकर आप आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

 1 मिनट में बुक करें ट्रेन टिकट

1 मिनट में बुक करें ट्रेन टिकट

डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम ने लोगों को आकर्षित करने के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए अपने सभी सर्विस चार्ज, गेटवे शुल्क आदि माफ कर दिए हैं। यानी आप बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पेटीएम से ट्रेन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। पेटीएम के इस ऑफर के बाद आप पीएनआर स्टेटस चेक करने से लेकर टिकट बुक करने और टिकट कैंसिल करने का काम मिनटों में कर सकते हैं।

 क्या है पेटीएम का ऑफर

क्या है पेटीएम का ऑफर

पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक रंजन ने इस ऑफर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पेटीएम यूजर्स बिना सेवा शुल्क, पेमेंट गेटवे शुल्क या किसी भी ट्रांजैक्शन शुल्क के बिना ही पेटीएम से ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के पीछे कंपनी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा यात्री ट्रेन टिकट बुक करने के लिए उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और बिना किसी झंझट के आसानी से टिकटों की बुकिंग करें।

 90 लाख यूजर्स को मिला फायदा

90 लाख यूजर्स को मिला फायदा

पेटीएम के इस ऑफर का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं। आपको बता दें कि Paytm पहला डिजिटल पेमेंट पोर्टल है जिसने डिजिटल ट्रांजैक्शन के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रैवल के क्षेत्र में कदम रखा है। साल 2018 में पेटीएम से 3.80 करोड़ टिकटों की बिक्री हुई। वहीं Paytm के यात्रा उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी होकर 90 लाख हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+