Indian Railway: क्या महंगा होने जा रहा है रेल टिकट? आ गया रेलवे का जवाब
Indian Railway: क्या महंगा होने जा रहा है रेल टिकट? आ गया रेलवे का जवाब
नई दिल्ली। Indian Railways said no proposal to increase Fares, लंबे वक्त से रेलवे की यात्री ट्रेनों का संचालन बंद पड़ा है। 22 मार्च को कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया था, जिसके बाद जरूरत को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आई कि रेलवे इन ट्रेनों क किराए में बढ़ोतरी करन जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के बाद इस तरह की अटकलें तेज हो गई थीं कि रेलवे यात्री किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है, लेकिन इन अटकलों पर अब विराम लग गया है। रेलवे ने इन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा है कि यात्री किराए में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।
Recommended Video

क्या बढ़ेगा ट्रेनों का किराया
रेलवे कई ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने जा रहा है। लेकिन इन ट्रेनों में सफर करने के लिए लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ऐसी खबरें आने के बाद रेलवे ने बयान जारी कर इन खबरों का खंडन किया है। रेलवे ने कहा कि यात्री किरायों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।

रेलवे ने दिया जवाब
रलवे ने कहा है कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। रेलवे की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें चल रही है, जहां यात्री किरायों में वृद्धि की संभावना को लेकर खबरें चलाई जा रही है। रेलवे ने इन रिपोर्ट्स को आधारहीन बताया।

यात्री किराए में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं
रेलवे ने बयान जारी कर रहा है कि ऐसी खबरें आधारहीन है और इनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। रेलवे ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है, जिसमें यात्री किराए में इजाफे की बात की जा रही है। रेलवे ने मीडिया को ऐसी खबरों से बचने की सलाह दी और कहा कि वो ऐसी खबरों को सर्कुलेट न करें। आपको बता दें कि लॉकडाउन क बाद से ही रेगुलर यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। रलवे सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों की संख्या को ध्यान मं रखते हुए रेलवे अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों की संख्या को बढ़ा रहा है, ताकि ट्रेनों में भीड़ को कम किय जा सक। जल्द ही रेलवे ने जम्मूतवी और उधमपुर के लिए नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वहीं 1 फरवरी 2021 से वाराणसी से जम्मूतवी क बीच अर्चना सुपरफास्ट और श्री शक्ति का संचालन शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications