IRCTC:रेलवे ने शुरू की रामायण यात्रा, 17 दिन के टूर में अयोध्या समेत इन स्थानों के दर्शन, जानिए किराया,

IRCTC: रेलवे ने शुरू की रामायण यात्रा, 17 दिन के टूर में अयोध्या समत इन स्थानों के होंगे दर्शन, जानिए किराया, शेड्यूल और अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली, 07 नवंबर । भारतीय रेलवे ने अपनी पहली रामायण सर्किल की शुरुआत आज से कर दी है। भगवान राम के जीवन स जुड़ स्थलों को जोड़ते हुए रेलवे ने इस खास ट्रेन की शुरुआत आज से कर दी है। इस इस ट्रेन में टिकट बुक कर अयोध्या, सीतामढ़ी, चित्रकूट समेत भगवान राम के जीवन से स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। 17 दिनों की इस यात्रा में भागवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा।

 रामायण सर्किल की शुरुआत

रामायण सर्किल की शुरुआत

7 नवंबर से रेलवे ने रामायण सर्किल की शुरुआत कर दी है। जिसमें अयोध्या, सीतामढ़ी, चित्रकूट, वाराणसी, नासिक, रामेश्वर जैसे स्थलों के दर्शन करवाया जाएगा। इस पूरे सफर में 17 दिनों का वक्त लगेगा। ये ट्रेन 7500 किमी का सफर तय करेंगे। ट्रेन को खास तौर पर इस सफर के लिए तैयार किया गया है, जिसमें डीलक्स एसी ट्रेन फस्ट क्लास, सेकेंड एसी कोच हैं। हर एक कोच में सीसीटीवीस सिक्योरिटी गार्ड, फूड, बाथरूम, शावर आदि की व्यवस्था की गई है। ट्रेन में हाई क्लास पेंट्रीकार मौजूद है।

 कितना है किराया

कितना है किराया

पहली रामायण सर्किट 7 नवंबर को दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 17 दिनों में सफर पूरा कर वापस दिल्ली लौटेगी। इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास का किराया 102095 रुपया और सेकंड क्लास का किराया 82950 रुपए रखा गया है। यह ट्रेन 7 नवंबर को दिल्ली से रवाना होकर सबस पहले अयोध्या पहुंचेगी। वहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद बिहार के सीतामढ़ी में रुकेगी, वहां से सड़क मार्ग के जरिए सीता जी के जन्मस्थान और जनकपुर में राम-जानकी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

 ट्रेन का रूट

ट्रेन का रूट

इसक बाद ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी, जहां सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट के मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। वहीं ट्रेन का अगला पड़ाव नासिक होगा, जहां त्रयंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन होंगे। जबकि आखिरी पड़ाव रामेश्वरम होगा। वहीं से ट्रेन वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। IRCTC ने कहा है कि इस ट्रेन के अलावा 4 और रामायण सर्किट ट्रेन चलाए जाएंगे, जो 16 नवंबर, 25 नवंबर, 27 नवंबर और 20 जनवरी 2022 को शुरू होगी।

अंबानी ने कहा नमस्ते लंदन! क्या यूके में बसने जा रहे देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+