अंबानी ने कहा नमस्ते लंदन! क्या यूके में बसने जा रहे देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी?
अंबानी ने कहा नमस्ते लंदन, मुंबई छोड़ यूके में बसने जा रहे देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी!
नई दिल्ली। देश का सबसे अमीर परिवार और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार सहित लंदन में बसने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। एशिया के सबसेो अमीर शख्स मुकेश अंबानी के ब्रिटेन में बसने की खबर पर लोग रिएक्ट कर रहें हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। अंग्रेजी अखबार मिड डे ने सूत्रों के हवाले से खबर लिखी की मुकश अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन में रहने जा रहे हैं।अंबानी परिवार ब्रिटेन के बकिंघमशायर स्थिर स्टोक पार्क में अपने आलीशान घर मनें रहने की तैयारी में है।

क्या लंदन शिफ्ट हो रहे हैं अंबानी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन स्थित मुकेश अंबानी का आलीशान घर बन कर तैयार हो चुका है। उन्होंन 592 करोड़ रुपए में स्टोन पार्क स्थित आलीशान घर तैयार करवाया है, जिसमें 49 से अधिक कमरे हैं, स्विंमिंग पूल, मिनी अस्पताल, क्लब, ऑडिटोरियम, पार्क, ओपन एरिया हैं, वहीं घर के लिए अलग से सड़क तैयार की गई है। इस आलीशान घर को 300 एकड़ से ज्यादा में तैयार किया गया है। घर में खास मंदिर स्थापित किया गया है। राजस्थान से संगमरमर की बनी भगवान कृष्ण, हनुमान और गणेश की प्रतिमा ले जाकर वहां स्थापित की गई है। खबरों की माने तो मंदिर का डिजाइन ठीक उसी तरह का है, जैसा उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर और ऑफिस मं रखा है।

मुंबई और लंदन दोनों जगह समय बिताएंगे अंबानी
दरअसल कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान अंबानी परिवार को सेकेंड होम की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने खुले और ओपन स्पेस वाले घर की जरूरत को महसूस किया, जिसके बाद स्टोनपार्क के इस घर की डील हुई और अब ये घर बनकर तैयार है। खबरों के मुताबिक दिवाली की पूजा के बाद अगले साल अप्रैल में अंबानी परिवार यहां शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि मुकेश अंबानी अपना समय मुंबई और लंदन दोनों जगहों पर बिताएंगे।

सोशल मीडिया पर चर्चा
यूके शिफ्ट होने की खबर को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री या अंबानी परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पिछले दो-ढ़ाई महीनों से अंबानी परिवार अपने मुंबई स्थित घर से बाहर हैं,जिसके बाद इसके कयास और तेज हो गए हैं। खबरों की माने तो अंबानी परिवार लंदन स्थित अपने नए घर में शिफ्टिंग की तैयारियों में जुटे हैं।हालांकि इस खबर की हम पुष्टि नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के आने के बाद से लोग इस पर खूब रिएकट कर रहे हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications