IRCTC Coorg Tour Package: 10 हजार से कम में करें 'भारत के स्कॉटलैंड' की सैर, कूर्ग टूर के लिए ऐसे करें बुकिंग
IRCTC Coorg Tour Package 2025: कर्नाटक का कूर्ग, जिसे लोग भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं, अपनी हरी-भरी घाटियों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और झरनों की खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां की शांत वादियां और प्राकृतिक नजारे हर उस यात्री का दिल जीत लेते हैं, जो भीड़-भाड़ से दूर सुकून तलाशता है।
अब इस मनमोहक हिल स्टेशन की सैर करना पहले से आसान हो गया है, क्योंकि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए लेकर आया है एक किफायती और आरामदायक टूर पैकेज, जिसमें आपको घुमने, रहने और खाने की पूरी सुविधा मिलेगी।

कूर्ग की खूबसूरती
कूर्ग, जिसे कोडागु भी कहा जाता है, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां की धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरी-भरी घाटियां और बहते झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। यह जिला छोटा जरूर है, लेकिन अपनी अनोखी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं की वजह से यह खास पहचान रखता है। यहां के लोग कोडवा या कूर्गी के नाम से जाने जाते हैं। कूर्ग की शांत वादियां और प्राकृतिक नजारे हर मौसम में पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कम खर्च में कराएगी थाईलैंड की सैर, कैसे होगी बुकिंग? चेक करें हर डिटेल
पैकेज की खासियत
IRCTC का यह पैकेज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आपको खाने-पीने और रहने की पूरी सुविधा मिलेगी। यानी आपको अलग से होटल या भोजन की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रिप के दौरान यात्रा भी आरामदायक रहेगी, जिससे आप बिना किसी परेशानी के कूर्ग की सुंदरता का आनंद ले पाएंगे।
कीमत और अवधि
यह टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है, जिसकी कीमत सिर्फ 9,520 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपके रहने, खाने और ट्रिप के अन्य बेसिक इंतजाम शामिल हैं। इस पैकेज को ऐसे तैयार किया गया है कि कम बजट में भी यात्री आरामदायक यात्रा कर सकें।
बुकिंग की प्रक्रिया
अगर आप इस खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं, तो बुकिंग की प्रक्रिया भी काफी आसान है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की डिटेल देख सकते हैं और अपनी सीट बुक कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं- irctctourism.com
क्यों खास है यह पैकेज?
- कम कीमत में कूर्ग की सैर का मौका
- खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था
- आरामदायक यात्रा का अनुभव
- सिर्फ 3 दिन में पूरी ट्रिप का आनंद
घूमने के लिए सही जगह
कूर्ग उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं। चाहे आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हों या फैमिली के साथ, यह पैकेज हर किसी के लिए एक शानदार विकल्प है।
ट्रिप का सही समय
कूर्ग सालभर खूबसूरत लगता है, लेकिन मॉनसून और सर्दियों में यहां की हरियाली और मौसम और भी ज्यादा मनमोहक हो जाते हैं। अगर आप ठंडी हवा और शांत नजारों के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। किफायती पैकेज और बेहतरीन सुविधाओं के साथ कूर्ग की सैर करने का यह मौका शायद ही बार-बार मिले। तो देर किस बात की? तुरंत प्लान बनाइए और कर्नाटक की इस जन्नत को करीब से महसूस कीजिए।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कराएगा 4 धाम की यात्रा, कैसे करना होगा रजिस्टर, आएगा कितना खर्च?












Click it and Unblock the Notifications