IRCTC की नई पहल,अब ऑनलाइन कैंसिल होगा काउंटर से खरीदा गया टिकट, जानें कैसे?
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप को घर बैठे स्टेशन काउंटर से खरीदे गए टिकट को कैंसिल करवाने की सुविधा मिलेगी। आप IRCTC वेबसाइट की मदद से घर बैठे काउंटर से खरीदे गए किसी भी टिकट को कैंसिल करा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ने लोगों को ये सुविधा दी है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना काउंटर टिकट कैंसिल करवा सकते हैं

कैसे कैंसिल होगा काउंटर टिकट
आईआरसीटीसी की मदद से आप अब घर बैठे रेलवे की काउंटर टिकट कैंसिल कर सकते हैं। आप रेलवे स्टेशन के काउंटर से खरीदी गई कंफर्म,वेटिंग या आरएसी टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं। इसके लिए आपको चार्ट बनने से 4 घंटे पहले और वेटिंग और आरएसी वाले यात्रियों को 30 मिनट पहले टिकट कैंसिल करवाना होगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करें कैंसिल
- आपको काउंटर टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कैंसिल करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉग इन के बाद अपना PNR नंबर और ट्रेन नंबर डालें।
- फिर बॉक्स में दिए गए कैप्चा कोड भरने के बाद सब्मिट करें।
- सब्मिट करने के बाद आपके फोन पर OTP आएगा।
- उसी फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जो आपने टिकट बुकिंग के वक्त दी थी।
- जिसे भरने के बाद आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
- कैंसिल के वक्त आपको रिफंड की राशि भी दिख जाएगी।

कैसे मिलेगा रिफंड
आप घर बैठे-बैठे अपना काउंटर टिकट तो कैंसिल करवा सकते हैं, लेकिन रिफंड के लिए आपको काउंटर ही जाना होगा। आपको अपना कैंसिल काउंटर टिकट(जिसे आपने कैंसिल करवाया है) लेकर जाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications