IRCTC: 7 दिनों तक 6 घंटे के लिए बंद रहेगा रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं करवा पाएंगे टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन
IRCTC: 7 दिनों तक 6 घंटे के लिए बंद रहेगा रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं करवा पाएंगे टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन समेत ये काम
नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार कम होने क साथ ही रलवे दोबारा से पटरी पर लौट रहा है। कोरोना के दौरान शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों को वापस लेकर लरेलवे पुरानी व्यवस्था को बहाल करने में जुटा है। पुरानी व्यवस्था को बहाल करने के लिए रेलवे को अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करने हैं, जिसके लिए रेलवे तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे यात्री रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) सिस्टम में जरूरी बदलाव करने जा रहा है।

7 दिनों तक बंद रहेगी ये सर्विस
रेलवे ने सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली को कुछ घंटों के लिए बंद करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में रेलवे ने अगले 7 दिनों तक 6 घंटे के लिए PRS सिस्टम को बंद रखने का ऐलान किया है। रेलवे दवारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे पीआरएस सिस्टम को 14-15 नवंबर की मध्यरात्रि से लेकर 20-21 नवंबर तक रोजाना 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस घोषणा के मुताबिक रोजाना रात 11.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक PRS सिस्टम बंद रहेगा।

नहीं करवा पाएंगे टिकटों की बुकिंग
यात्री रिजर्वेशन सिस्टम के बंद होने के कारण आप इस दौरान न तो टिकटों की बुकिंग करवा सकेंगे, न ही टिकट कैंसिल करवा सकेंगे और न ही किसी तरह की पूछताछ कर सकेंगे। रेलवे के मुताबिक रात क समय सर्वर पर लोड कम होता है, जिसकी वजह से ये समय चुका गया है। ऐसे में अगर आपको भी टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन जैसे काम करना है तो इस समय को देखकर ही प्लान करें। इस दौरान आप 139 नंबर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

बाकी सेवाएं रहेगी जारी
रेलवे ने कहा है कि पीआरएस सिस्टम को छोड़कर बाकी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। दरअसल कोरोना से पहले ही स्थिति में लौटन की तैयारी कर रहा है। सभी ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाए जा रहे हैं। मतलब स्पेशल ट्रेनों के तहत ट्रेन नंबर के आगे लगे शून्य को हटाया जा रहा है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल क साथ यात्रा की सुविधा मिल रही है।
Big News: इस बैंक के खाताधारकों को झटका, अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे 1000 रुपए से अधिक कैश












Click it and Unblock the Notifications