IRCTC Update: भारतीय रेलवे ने बदली 15 ट्रेनों की टाइमिंग, सफर से पहले जानें पूरा शिड्यूल

IRCTC Update: भारतीय रेलवे ने बदली 15 ट्रेनों की टाइमिंग, सफर से पहले जानें पूरा शिड्यूल

नई दिल्ली, 19 सितंबर। Indian Railway भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सफर को सुगम बनाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के हॉल्ट टाइमिंग में बदलाव किया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टशनों पर ठहराव के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 7 जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों की भी बढ़ा दिया है।

 रेलवे ने बदला ट्रेनों की ठहराव का समय

रेलवे ने बदला ट्रेनों की ठहराव का समय

पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसके मुताबिक 15 स्पेशल ट्रेनों के स्टेशन पर हॉल्ट के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद-मुंबई गुजरात एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अब अहमदाबाद स्टेशन से सुबह 7 बजे के बजाए 7.05 बजे शुरु होगी। वहीं 3 बजकर 55 मिनट के बजाए 4 बजे शाम शाम को मुंबई स्ट्रेल पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल ट्रेनव अब सूरत स्टेशन 10.57 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 06588 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26 के बजाए 12.32 बज पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04806 बाड़मार-यशवंतपुर स्पेशल 12.26 के बजाए 12.32 बजे प्रस्थान करेगी।

 यात्रिगण कृपया ध्यान दें।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल , ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल , ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनों की आगमन समय के समय में 5 मिनट का फेरबदल किया गया है।

बढ़ाए गए इन ट्रेनों के फेरें

बढ़ाए गए इन ट्रेनों के फेरें

ट्रेनों की टाइमिंग के साथ-साथ वेस्टर्न रेलवे ने सात जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरें बढ़ाए हैं। ट्रेन नंबर 02989 दादर-अजमेर सुपरफास्ट, ट्रेन संख्या 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल , ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल, ट्रेन नंबर 02490 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट , ट्रेन नंबर 02940 जयपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल, ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल और ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+