अगले तीन सालों में देशभर में 10,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाएगी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्दोग को बढ़ावा देने के लिए, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अपनी उस योजना के बारे में बताया जिसके तहत वह देशभर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
नई दिल्ली, 3 नवंबर। देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्दोग को बढ़ावा देने के लिए, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अपनी उस योजना के बारे में बताया जिसके तहत वह देशभर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। आईओसी के अध्यक्ष एसएम वैद्य ने बताया कि कंपनी अगले तीन वर्षों में करीब 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तीन साल में 10,000 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले 12 महीनों में 2,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और अगले 2 वर्षों में 8,000 अन्य चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

देशभर में 1000 चार्जिंग स्टेशन संचालित कर रही टाटा पावर
बता दें कि पिछले महीने टाटा पावर ने कहा था कि उसके पास देश भर में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि 1,000 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों का यह नेटवर्क टाटा पावर के ग्राहकों के लिए कार्यालयों, मॉल, होटलों, खुदरा दुकानों और सार्वजनिक पहुंच के स्थानों के लिए अभिनव और निर्बाध ईवी चार्जिंग अनुभव प्रदान करता है, जो स्वच्छ गतिशीलता को बढ़ावा देता है और रास्ते में चार्जिंग खत्म होने के डर से भी मुक्ति मिलती है। कंपनी के इसके अलावा 10,000 घरेलू ईवी चार्जिंग पॉइंट हैं, जो वाहन मालिक के लिए ईवी चार्जिंग को बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: 'वो समय चला गया, जब कांग्रेस हमें बताती थी कि क्या करना चाहिए', उपचुनाव में जीत पर बोले डेरेक ओ ब्रायन
सरकार भी दे रही इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर
बता दें कि सरकार देश भर में लगभग 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग कियोस्क स्थापित करने पर विचार कर रही है, ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा सरकार सभी कंपनी के स्वामित्व वाले, कंपनी द्वारा संचालित (कोको) पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग कियोस्क स्थापित करना अनिवार्य करने पर भी विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications