बेंगलोर। आम परिवारों के खुश खबरी है। यह खुश खबरी इसलिए हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत वित्त मंत्रालय बचत को प्रोत्साहित करने वाले निवेश में कर सीमा को बढ़ाकर टैक्स में छूट प्रदान कर सकता है। फिलहाल आयकरदाताओं को एक लाख रुपए तक के बचत निवेश पर कर छूट मिलती है। जानकारी मिली है कि आगामी बजट में आयकर कानून की धारा 80सी, 80 सीसी तथा 80 सीसीसी के तहत दी जाने वाली छूट की सीमा २ लाख रुपए तक की जा सकती है।
दरअसल.
बात यह है कि इसकी घोषणा बजट में हो सकती है। आम बजट को 2014-15 का बजट 10 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस पहल के पीछे काफी समय से वित्त संस्थाओं की ओर से की जा रही मांग है।