Intex ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 2200 रुपए के जियो कैशबैक ऑफर के साथ
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी Intex Aqua Lions E3 फोन को जियो कैशबैक ऑफर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने Intex Aqua Lions E3 को एक बजट और बेहतरीन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ आपको इंस्टेंट जियो कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

Intex Aqua Lions E3 स्मार्टफोन
इंटेक्स ने एक्वा लायंस ई3 स्मार्टफोन 6999 रुपए की कीमत में एक बेहतरीन स्मारफोन पेश किया है। इंटेक्स ने इसे गुज़रात और सौराष्ट्र में पुजारा टेलिकॉम के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को अगर आप पुजारा टेलिकॉम से खरीदते हैं तो आपको से सिर्फ 5,499 रुपए में मिलेगी।

जियो कैशबैक के साथ मिलेगा फोन
इस फोन को खरीदने पर आपको जियो का कैशबैक ऑफर भी मिल रही है। अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको जियो का 2200 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी मिलता है। हालांकि कैशबैक पाने के लिए आपको इस फोन में जियो सिम लगाना होगा और कम से कम 198 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। ऐसा करने के बाद आपको 50 रुपए के 44 कैशबैक वाउचर्स मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल आप बाकी के रिचार्ज के लिए कर सकते हैं।

क्या खास है इंटेक्स एक्वा लायंस ई3 फोन में
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो ये फोन ड्यूल सिम के साथ है। फोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। फोन एड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। वहीं फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन का रैम 2 जीबी है। जबकि फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट मेमोरी है। वहीं इसमें 2500 एमएएच की बैटरी है।












Click it and Unblock the Notifications