Budget 2024: मोदी सरकार कर सकती है 'लाड़ली बहना' जैसी योजना का ऐलान, नई की स्कीम पूरी हुई तैयारी!
Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। इस बजट को लेकर मार्केट और आम लोग कई तरह की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। सरकार इस बजट में सौगातों का पिटारा खोल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चुनावों में महिलाओं के वोट बैंक को लुभाने के लिए मोदी सरकार महिलाओं के लिए कोई योजना जरूर लाएगी। माना जा रहा कि सरकार लाड़ली बहना की तरह की कोई योजना की घोषणा कर सकती है।

खबरों की मानें तो पात्रता मानदंड, वार्षिक आय, राशि के आकार जैसे प्वाइंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश राज्य के चुनावों में लाडली बहना योजना ने कमाल दिखाया है, तो मोदी सरकार भी बजट में महिलाओं के लिए भी ऐसा योजना लानें का प्लान कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस योजना में 'पात्र महिलाओं' को सीधे वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं को लक्षित करते हुए योजना में अर्हता प्राप्त करने वालों को एक निश्चित मासिक राशि प्रदान करने का अनुमान है।
इसके अलावा केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने की भी योजना बना रही है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, फेम योजना के तीसरे चरण को लेकर हितधारकों से हुई बातचीत के आधार पर तैयार हो रही फेम-3 स्कीम में आठ हजार करोड़ रुपए की मांग इलेक्ट्रिक दो पहिया के लिए रखी गई है। इसमें भी महिलाओं को लेकर खास फोकस रखा गया है।
ई वाहनों पर महिलाओं को मिल सकती है अतरिक्त छूट:
खबर की मानें तो इस योजना में महिलाओं को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड ई-वाहनों पर अतिरिक्त 10 फीसदी सब्सिडी दी जा सकती है। बता दें कि, बजट 2023 में केंद्र सरका ने महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत की थी। यह योजना वन टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम है जो दो साल के लिए मार्च 2025 तक उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रैक्स लिमिट बढ़ाए जाने का अनुमान:
महिलाओं के अलावा सरकार सैलरी क्लास को भी कोई बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो अंतरिम बजट में सरकार 10 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स में छूट दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications