इंफोसिस को लगा बड़ा झटका, सीएफओ रंगनाथ ने दिया इस्तीफा
बेंगलुरु। इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एमडी रंगनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंफोसिस लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि उनके बोर्ड ने मुख्य वित्तीय अधिकारी रंगनाथ के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। कंपनी ने बताया कि, प्रबंधकीय अधिकारी रंगनाथ इस पद पर 16 नवंबर तक बने रहेंगे। उन्हें 2015 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी के सीएफओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

इन्फोसिस की ओर से बताया गया है कि उन्होंने पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कंपनी छोड़ने का फैसला किया है और बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन्फोसिस बोर्ड जल्द ही नए सीएफओ की तलाश शुरू करेगा। कंपनी में रंगा के नाम से मशहूर रंगनाथ ने इसी साल अमेरिका से वापस बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे।
बोर्ड के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा, 'रंगा के सीएफओ रहते कंपनी ने पिछले तीन अहम सालों में कई मोर्चों पर मजबूत प्रदर्शन किया। मैं कंपनी में बेहतरीन योगदान के लिए रंगनाथ को धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। रंगनाथ इंफोसिस में पिछले 18 साल से कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications