देश की सबसे बड़ी टैक्स चोरी, श्री सीमेंट पर 23000 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
देश के इतिहास में टैक्स चोरी का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसारी श्री सीमेंट कंपनी पर 23000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप है, आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
देश की दिग्गज सीमेंट बनाने वाली कंपनी में कथित तौर पर टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पर 23000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप है। अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान टैक्सचोरी का मामला सामने आया है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले दो हफ्तों से कोलकाता की इस सीमेंट फैक्ट्री के मुख्यालय में छापेमारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज इस छापेमारी के दौरान मिले हैं। कंपनी की ओर से टैक्स में डिडक्शन का जो दावा किया गया है, वह गलत है।

बता दें कि श्री सीमेंट देश की शीर्ष तीन सीमेंट बनाने वाली कंपनियों में से एक है। सूत्रों का कहना है कि कपनी ने 1200-1400 करोड़ की टैक्स चोरी हर वर्ष की है। जिसकी वजह से केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ है।
फर्जी समझौते की वजह से सरकार को यह नुकसान हुआ है। हालांकि कंपनी की ओर से छापेमारी को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
आयकर विभाग की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ग्रुप के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि उन्हें इस टैक्स चोरी के बारे में नहीं पता है। ग्रुप के चेयरमैन एचएन बांगड़ और वाइस चेयरमैन प्रशांत बांगड़ छापेमारी के बाद हेडक्वार्टर से निकल गए थे।
ग्रुप के वाइस प्रेसिंडेंट अरविंद खींचा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने नहीं आए. कंपनी के अन्य अधिकारियों से अभी तक आयकर विभाग का संपर्क नहीं हो सका है। कंपनी के डायरेक्टर श्रीकांत सोमानी और सीईओ सुभाष जाजू से भी कोई संपर्क नहीं हो सका है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जयपुर आयकर विभाग की टीम ने श्री सीमेंट के 24 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग ने जयपुर, ब्यावर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ में यह छापेमारी की है। इस छापेमारी में 200 से अधिक आयकर वइभाग और पुलिसकर्मी शामिल थे।
रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी के दौरान कई तरह की अनियमितता पाई गई है। आयकर विभाग ने तकनीक और सॉफ्टवेयर की मदद से इस टैक्स चोरी को पकड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के कई अधिकारी आयकर विभाग के जद में हैं।












Click it and Unblock the Notifications