और गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले 70.32 पर पहुंचा

मुंबई: मंगलवार को रुपए में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी जब यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के पार पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को रुपया 43 पैसे और गिरकर 70.32 पर पहुंच गया। यूरोपीय करेंसी में स्‍लोडाउन और तुर्की में आर्थिक संकट के कारण डॉलर अन्‍य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है। वहीं, आजादी से लेकर अब तक यह रुपये में सबसे बड़ी गिरावट है। तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट का असर गुरुवार को भी देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हुआ है।

ये भी पढ़ें: Independence Day: बिना लाल किले के अधूरा है आजादी का जश्न, जानिए खास बातें..

Indian Rupee hits fresh record of 70.22 against the US dollar

रुपए में गिरावट पर आर्थिक मामलों के सचिव ने मंगलवार को कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है और ये सब वैश्विक कारणों से हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि आने वाले दिनों में रुपया मजबूत होगा लेकिन फिलहाल इसके आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अगस्त 2013 में रुपया एक दिन में 148 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था। रुपये ने बीते साल डॉलर की तुलना में 5.96 फीसदी की मजबूती दर्ज की थी, जो अब 2018 की शुरुआत से ही लगातार कमजोर हो रहा है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस कारण देश का व्यापार घाटा और करेंट अकाउंट घाटा भी बढ़ेगा। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत के विदेशी मुद्रा बाजार को भी काफी प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें: 25 सितंबर से होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत: जानिए इसके बारे में सब कुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+