25 सितंबर से होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत: जानिए इसके बारे में सब कुछ
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आरोग्य योजना शुरू करने जा रही है। इसके जरिए अब देश के 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी। आने वाले 5 से 6 सप्ताह के अंदर इस तकनीक का परीक्षण देशभर में शुरू हो जाएगा, परीक्षण के दौरान इसकी कमियों को दूर किया जाएगा।

25 सितंबर से होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत
इसके बाद 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल की जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरू हो जाएगा। इससे गरीबों को अच्छा और सस्ता इलाज मिलेगा, इस योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

क्या है आयुष्मान भारत स्कीम
आयुष्मान भारत स्कीम की घोषणा बजट 2019 के दौरान की गई थी, इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी, इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। कोई भी व्यक्ति (विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग) इलाज से वंचित न रह जाए, इसके लिए स्कीम में फैमिली साइज और उम्र पर कोई सीमा नहीं लगाई गई है। इस स्कीम में हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद के खर्च ट्रांसपोटेशन का भी खर्च जुड़ा हुआ है।

क्या है इसके फायदे
- सरकार का दावा है कि इस योजना के जरिए 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपए के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
- इस योजना के जरिए देश के गरीब-कमजोर लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
- पीएम मोदी ने कहा है कि इससे रोजगार के कई मौके पैदा होंगे क्योंकि अब शहरों में हॉस्पिटल बनेंगे और मेडिकल स्टाफ को रोजगार मिलेगा.।
- देश के हर परिवार के सदस्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications