अब तक के निचले स्तर पर रुपया, 29 पैसे गिरकर 71.87 रुपए का हुआ एक डॉलर
मुंबई। शुरुआती कारोबार में सुधार की उम्मीद के बाद बुधवार को रुपए में जबरदस्त गिरावट देखी गई और ये सर्वकालिक निचले स्तर पर जा पहुंचा। बुधवार को रुपया 29 पैसे गिरकर 71.87 पर पहुंच गया। मंगलवार को रुपया 37 पैसे टूटकर 71.58 पर बंद हुआ था। हालांकि सुबह डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार देखा गया था और एक समय ये 71.43 पर पहुंच गया था लेकिन फिर ये 29 पैसे टूटकर 71.87 पर जा पहुंचा।
ये भी पढ़ें: करणी सेना का दावा, 'कांग्रेस ने नहीं हमने फेंका शिवराज सिंह चौहान पर जूता'
इसके पहले मंगलवार को भी रुपया सुबह संभल रहा था लेकिन बाद में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे टूटकर 71.58 पर बंद हुआ था। अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इस कारण बाजार में भी अस्थिरता का माहौल है और निवेशक परेशान हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों में पिछले कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली है, जिसका सीधा असर रुपए पर पड़ता दिखाई दिया है। बाजार एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो इससे निपटना काफी मुश्किल हो सकता है।
अगर रुपये में गिरावट का दौर जारी रहती है तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा, क्योंकि डॉलर खींचने के बाद कंपनियों के शेयर का दाम गिर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications