Train Fares Hiked: 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें', आज से महंगी हुई रेल यात्रा, जानें कितना बढ़ा किराया?
Train Fares Hiked: आज से भारतीय रेलवे ने देशभर में ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है, जिससे रेल यात्रा महंगी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस वृद्धि से 31 मार्च, 2026 तक रेलवे को ₹600 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है, जो छह महीने से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोत्तरी है। नई व्यवस्था के तहत साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।

लेकिन 216 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर किराया बढ़ गया है। नए नियम के मुताबिक टिकट की प्राइस निम्नलिखित रूप में बढ़ाए गई है, ये नया नियम आज से प्रभावी हो गया है, गौरतलब है कि 21 दिसंबर को ही किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया था।
Indian Railways ने बढ़ाया किराया (Train Fares Hiked)
- 215 किलोमीटर से अधिक की साधारण श्रेणी यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा बढ़ाया गया।
- मेल/एक्सप्रेस नॉन एसी और सभी एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाए गए हैं।
- 216 से 750 किलोमीटर की दूरी पर 5 रुपये का इजाफा हुआ है।
- 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये बढ़ाए गए हैं।
- 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये रु बढ़ाए गए हैं।
- 1751 से 2250 किलोमीटर की यात्रा पर 20 रु बढ़ाया गया है।

नया नियम आज से प्रभावी: Indian Railways
खास बात नए नियम राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, गरीब रथ, अमृत भारत, हमसफर जैसी ट्रेनों पर भी लागू है और जिन लोगों ने 26 दिसंबर से पहले यात्रा की टिकट बुक की है उन्हें बढ़ा हुआ किराया नहीं देना होगा। सारी जानकारी आपको इसके बारे में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
कैसे करें ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक? (Train Fares Hiked)
- IRCTC की वेबसाइट (irctc.co.in) या IRCTC Rail Connect ऐप का उपयोग करें।
- IRCTC Rail Connect ऐप डाउनलोड करें या irctc.co.in पर अपनी IRCTC ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- 'Book Your Ticket' या 'Trains' पर क्लिक करें।
- 'From' (कहां से) और 'To' (कहां तक) स्टेशन, यात्रा की तारीख (Date) और क्लास पर क्लिक करें।
- 'Book Now' पर क्लिकर करें।
- यात्रियों के नाम, उम्र, लिंग जैसी जानकारी भरें और 'Continue Booking' पर क्लिक करें।
- UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेंमेट करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर SMS और ईमेल के जरिए आपको टिकट बुक होने की जानकारी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications