सरकार का बड़ा फैसला, बुलेट ट्रेन परियोजना के चेयरमैन सतीश अग्निहोत्री को किया बर्खास्त
सरकार ने बड़ा फैसला, बुलेट ट्रेन परियोजना के चेयरमैन सतीश अग्निहोत्री बर्खास्त
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज अचानक बड़ा फैसला लिया और बुलेट ट्रेन परियोजना के प्रमुख सतीश अग्निहोत्री को बर्खास्त कर किया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के एमडी सती अग्निहोत्री को अचानक से हटाने का फैसला लिया गया। दरअसल एनएचएसआरसीएल के चेयरमैन सतीश अग्निहोत्री पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। अग्निहोत्री के खिलाफ कई शिकायते मिल रही थी। लोकायुक्त को कई शिकायतें मिलने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

सतीश अग्निहोत्री को हटाए जाने के बाद सरकार ने एनएचएसआरसीएल के निदेशक (परियोजना) के पद पर कार्यरत आईआरएसई के राजेंद्र प्रसाद को NHSRCL के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तीन महीने के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications