Indian Railway: रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब ट्रेन में खाने-पीने के सामान पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज

Indian Railway: रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब ट्रेन में खाने-पीने के सामान पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए नियम में बदलाव किया है। रेलवे के नए आदेश के मुताबिक अब आपके ट्रेन में खाने-पीने की चीजों पर अतिरिक्त सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। भारतीय रेलवे ने शिकायतों के बाद बड़ा कदम उठाते हुए ये बदलाव किया है, जिसके मुताबिक ट्रेनों में खानपान सर्विस अगर आप पहले से बुक नहीं भी करते हैं तो भी आपको सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। यानी आपको चलती ट्रेन में अब चाय, कॉफी या खाने की चीजों पर सर्विस चार्ज नहीं देना होगा।

 रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए चलती ट्रेनों में खाने-पीने की चीजों पर लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म कर दिया है। यानी अब आप चलती ट्रेन में 20 रुपए की चाय पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। रेलवे ने अपने नए आदेश में कहा है कि ट्रेनों में पहले से खानपान सर्विस बुक नहीं करने वाले यात्रियों से भी अब नए आदेश के तहत कैटरिंग का चार्ज लिया जाएगा।

 जरा समझते नए बदलाव को

जरा समझते नए बदलाव को

आप अगर रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करते हैं और आपने पहले से फूड बुकिंग टिकट के सात नहीं की है तो आपको चलती ट्रेनों में खानपान ऑर्डर करने में महंगा पड़ता है। चलती ट्रेनों में अगर आप कोई भी चीज मंगवाते हैं तो आपको 50 रुपए का सर्विस चार्ज देना पड़ता है। ऐसे में अगर आप 20 रुपए की चाय मंगवाते हैं तो आपको उसपर 50 रुपए का सर्विस चार्ज लगेगा। यानी आप चाहे 20 रुपए का सामान मंगवाए या फिर 200 रुपए का आपको 50 रुपए का सर्विस चार्ज देना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

 रेलवे की चालाकी को समझिए

रेलवे की चालाकी को समझिए


सोशल मीडिया पर जब 20 रुपए की चाय पर 50 रुपए के सर्विस चार्ज का मामला वायरल हुआ थो तो रेलवे ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है बल्कि जून 2018 में ही रेलवे बोर्ड के टूरिज्म एंड कैटरिंग डाइरेक्टरेट ने सर्कुलर जारी कर ये आदेस दिया था, जिसके मुताबिक प्रीमियम ट्रेनों में पहले से भोजन बुकिंग नहीं कराने वाले यात्रियों चलती ट्रेन में खाना या चाय ऑर्डर करने पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा।

 बढ़ाए दाम

बढ़ाए दाम

अब रेलवे ने भले ही सर्विस चार्ज को खत्म कर दिया है, लेकिन चाय-कॉफी को छोड़कर बाकी सभी के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब आपको राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में खाना या चाय-कॉफी पर सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा, लेकिन रेलवे ने चालाकी दिखाते हुए खाने , ब्रेकफास्ट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पहले जो ब्रेकफास्ट 105 रुपए में मिलता था अब वो आपको 155 रुपए में मिलेगा। वहीं अब डिनर 235 रुपए कर कर दिया गया है।

गुड न्यूज: एक ही झटके में धड़ाम हो गए कुकिंग ऑयल के रेट, अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+