गुड न्यूज: एक ही झटके में धड़ाम हो गए कुकिंग ऑयल के रेट, अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। महंगाई की चौतरफा मार झेल रही आम जनता को बड़ी राहत मिली है। खाने के तेल की कीमतों तो पिछले कुछ समय पहले 200 रुपए के पास हो गई थी, उसकी कीमतों में गिरावट आने लगी है। अडानी समूह की विल्मर ने एक ही झटके में फॉर्च्यून के तेलों के दाम में बड़ी गिरावट कर दी। कंपनी के फैसले का असर दिखा कि फॉर्च्यून के तेलों के दाम 30 रुपए तक गिर गए।

अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला

अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के लिए कई उपाय किए हैं, जिसके बाद सरकार ने तेल कंपनियों ने कीमतों में जल्द से जल्द कटौती करने का आदेश दिया है। सरकार के आदेश के बाद अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर ने फॉर्च्यून के तेलों के दाम में एक ही झटके में 30 रुपए की कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है।

 सोयाबीन के तेल भी हुए सस्ते

सोयाबीन के तेल भी हुए सस्ते

अडानी समूह के फैसले के बाद तेल की कीमतों में 30 रुपए तक की गिरावट आ गई। सबसे बड़ी गिरावट सोयाबीन तेल के दामों में आई है। इस फैसले का असर बाकी तेल कंपनियों पर भी होने लगा है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बाकी तेल कंपनियां भी तेल की कीमतों में गिरावट कर रही है। हाल ही में धारा की कीमतों में 14 रुपए तक गिरावट कर दी गई। आपको बता दें कि धारा की ब्रिक्री मदर डेयरी करती है। कंपनी ने प्रतिस्पर्धा और सरकार के निर्देशों को देकते हुए तेल की कीमतों में कटौती कर रही है।

 यहां चेक करें फॉर्च्यून के तेलों की नई कीमत

यहां चेक करें फॉर्च्यून के तेलों की नई कीमत

कंपनी द्वारा कीमत कटौती किए जाने के बाद फॉर्च्यून के तेलों के की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। कीमत में कटौती किए जाने के बाद फॉर्च्यून के सोयाबीन तेल के दाम 195 रुपए से गिरकर 165 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं सनफ्लावर ऑयल की कीमत 210 रुपए से गिरकर 199 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। जबकि सरसों तेल की कीमत 195 से गिरकर 190 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं राइस ब्रान ऑयल की कीमत 225 से घटकर 210 रुपए हो गई है। मूंगफली तेल की कीमत 220 से गिकर 210 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी के राग वनस्पति के दाम 200 रुपए से गिरकर 185 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं तो वहीं पामोलिन तेल की कीमत 170 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 144 रुपए पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+