आने वाले हैं ऐसे स्मार्टफोन जो आधार कार्ड का करेंगे काम
नई दिल्ली। भले ही एप्पल और गूगल आधार कार्ड इनेबल फोन बनाने में हिचकिचा रहे हों, लेकिन भारत के कई लोकल ब्रांड हैं, जिन्होंने आधार कार्ड इनेबल मोबाइल बनाने की योजना की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इन मोबाइल का इस्तेमाल करके आधार कार्ड के तहत मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

डेल्टा आईडी के सीईओ सलिल प्रभाकर के अनुसार माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लावा और रिलासंय रिटेल के लाइफ ने अपनी आइरिस रीडिंग तकनीक का इस्तेमाल करके डेल्टा आईडी के साथ आधार इनेबल फोन बनाने के लिए बातचीत करनी शुरू कर दी है। कुछ चीन की कंपनियों ने भी आइरिस रीडिंग तकनीक के तहत फोन बनाने की बात की है।
कुछ समस पहले यूआईडीएआई (Unique Identification Authority of India) ने स्मार्टफोन निर्माताओं से मुलाकात करके आधार इनेबल स्मार्टफोन बनाने की बात की थी, ताकि कार्ड धारक अपने आधार बायोमीट्रिक का इस्तेमाल करके अपने फोन से ही बहुत सी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें।
माना जा रहा है कि प्राइवेसी और हैकिंग के मुद्दों को लेकर गूगल और आईफोन आधार इनेबल फोन बनाने के लिए आइरिस रीडिंग तकनीक को अपने फोन में इस्तेमाल करने से मना करेंगे। डेल्टा आईडी कंपनी एक्टिव आइरिस तकनीक बनाने में निपुण है। भारत में एसटीक्यूसी परफॉर्मेंस टेस्टिंग से लैस मोबाइल डिवाइस जारी करने वाली पहली कपंनी है, जिसका इस्तेमाल आधार ऑथेंटिकेशन के लिए किया जाता है।
इस तकनीक की मदद से कोई भी यूजर अपने आधार कार्ड की सभी जानकारियों को सिर्फ आइरिस कैमरा और एलईडी से लैस फोन में देखने भर से ऑथेंटिकेट कर लेगा। कुछ समय पहले कंपनी के सीईओ सलिल प्रभाकर ने एक कार्यक्रम में दिखाया था कि यह तकनीक कैसे काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications