दिसंबर में अमेरिका को पछाड़ देगा भारत, जानिए किस क्षेत्र में

नई दिल्‍ली। बच्‍चे 3 साल की उम्र में मोबाइल गेम खेलने लगते हैं, 6 साल की उम्र में आकर अपना मन पसंद ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। युवा पहले ही इंटरनेट से जुड़ चुके हैं और अब रिटायर्ड लोग भी व्‍हाट्सऐप पर चैटियाने में पीछे नहीं रहते हैं। असल में डिजिटल भारत की यह तस्‍वीर इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की तेजी से बढ़ती संख्‍या की वजह से है। दिसंबर 2015 में भारत में 40.2 करोड़ इंटरनेट उपभोक्‍ता होंगे। खास बात यह है कि तब भारत अमेरिका को पछाड़ देगा।

वीडियो- शेर और अनाकोंडा की लड़ाई

यह हम नहीं इं‍टरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और आईएमआरबी इंटरनेशनल की रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट में ऐसे तथ्‍य सामने आये हैं, जिन्‍हें देख आपको गर्व महसूस होगा और साथ ही अचंभि‍त भी होंगे।

रिपोर्ट के तथ्‍य इस प्राकर हैं-

  • पिछले एक साल में भारत में इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में 49 प्रतिशत का इंजाफा हुआ है।
  • 1 करोड़ से 10 करोड़ तक पहुंचने में भारत को 10 साल लगे, जबकि 10 करोड़ से 20 करोड़ में मात्र 3 साल।
  • 20 करोड़ से 40 करोड़ इंटरनेट उपभोक्‍ता बनने में भारत को मात्र एक साल लगा।
  • अक्‍टूबर 2015 में भारत में कुल इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 37.5 करोड़ थी।
  • सबसे ज्‍यादा इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की सूची में भारत विश्‍व में तीसरे नंबर पर है।
  • दिसंबर में भारत अमेरिका को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर आ जायेगा। नंबर 1. चीन है।

सर्वे में निकले और भी हैं रोचक तथ्‍य। पढ़ें स्‍लाइडर में।

पुरुष बनाम महिलाएं

पुरुष बनाम महिलाएं

भारत में इंटरनेट उपभोक्‍ताओं में 71 प्रतिशत पुरुष हैं, 29 प्रतिशत महिलाएं।

पुरुष उपभोक्‍ता

पुरुष उपभोक्‍ता

पुरुष उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ।

महिलाएं

महिलाएं

महिला उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में 46 फीसदी का इजाफा हुआ।

शहरी भारत

शहरी भारत

शहरी भारत में बात करें तो पुरुष और महिला अनुपात 62:38 है।

ग्रामीण भारत

ग्रामीण भारत

ग्रामीण भारत में 88% इंटरनेट उपभोक्‍ता पुरुष हैं।

किस आयु वर्ग के

किस आयु वर्ग के

ग्रामीण भारत में 75 प्रतिशत उपभोक्‍ता 18-30 वर्ष की आयु के हैं। 11% 18 से कम और 8% 31 से 45 के।

कॉलेज गोइंग

कॉलेज गोइंग

भारत में 32% उपभोक्‍ता कॉलेज गोइंग स्‍टूडेंट्स हैं। 26% युवा वर्ग।

दिसंबर में ग्रामीण भारत

दिसंबर में ग्रामीण भारत

दिसंबर 2015 में ग्रामीण भारत में मोबाइल इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 8.7 करोड़ हो जायेगी।

जून में ग्रामीण भारत

जून में ग्रामीण भारत

जून 2016 में ग्रामीण भारत में मोबाइल इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 10.9 करोड़ हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+