खुशखबरी! अब ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़कर ये बुलंदी छुएगा भारत
आईएमएफ की रैंकिंग में भारत को एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9 प्रतिशत की दर से तेजी से आगे बढ़ रही है।
नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में उलट-फेर के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत अगले 5 सालों में यानी 2022 तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। जीडीपी के नॉमिनल टर्म्स के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे स्थान पर कब्जा जमाए जर्मनी को पछाड़कर भारत इस बुलंदी को छू लेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है जबकि ब्रिटेन की वैश्विक आर्थिक शक्ति घटती जा रही है। आईएमएफ ने कहा है कि 5वें स्थान पर काबिज ब्रिटेन भी एक रैंक पीछे खिसककर छठें स्थान पर पहुंच जाएगा, यानी दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से ब्रिटेन बाहर हो जाएगा। माना जा रहा है कि ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।
भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था
आईएमएफ की रैंकिंग में भारत को एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9 प्रतिशत की दर से तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके विपरीत ब्रिटेन की इकॉनोमी इस साल महज 2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी, जबकि 2018 में 1.8 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी। यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ये भी पढ़ें- वीआईपी कल्चर पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लाल बत्ती लगाने पर रोक












Click it and Unblock the Notifications