India UPI excellent example: IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर ने जमकर की तारीफ, जी20 प्रेसिडेंसी पर भी बोलीं
भारत में डिजिटल बैंकिंग के सेक्टर में कमाल का काम हो रहा है। IMF जैसी वैश्विक संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर भी इसकी मुरीद हैं। उन्होंने इसे फाइनांशियल इन्क्लूजन का शानदार उदाहरण बताया है।

India UPI Excellent Example: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, भारत का यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (UPI) इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है तकनीक से वित्तीय समावेशन को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।
ग्रामीण इलाके भी डिजिटल लेन-देन में सक्षम
उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा, पिछले महीने भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना- UPI प्लेटफॉर्म पर 8 बिलियन से अधिक लेनदेन किए गए। आईएमएफ एमडी क्रिस्टिना जॉर्जीवा ने कहा, यूपीआई प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों में 400 मिलियन लोगों को पारंपरिक 'पुश-बटन' सेलफोन के साथ डिजिटल लेन-देन में सक्षम बनाती है।
अकेले भारत से 15 फीसद योगदान की आशा
क्रिस्टालिना ने कहा, हेडलाइन में छप रहे नंबरों को देखने से साफ पता लगता है कि उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक विकास को गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी इकोनॉमी का इस साल के वैश्विक विकास में लगभग चौथा-पांचवां हिस्सा होगा। उन्होंने कहा, अकेले भारत से 15% से अधिक योगदान की उम्मीद है।
जी20 की अध्यक्षता पर क्या बोलीं IMF MD
आईएमएफ एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के अनुसार, वैश्विक विकास इंजन के रूप में अपनी भूमिका से परे, भारत विशिष्ट रूप से कई देशों को एक साथ लाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, चुनौतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों से भरी दुनिया में, भारत का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, भारत की जी20 प्रेसीडेंसी और इसकी थीम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' में लीडरशिप का विषय खूबसूरती से दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications