भारत की ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के MD और CEO विनोद दसारी का इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी भारी ट्रक निर्माता अशोक लेलैंड लिमिटेड ने मंगलवार को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी विनोद के दसारी के इस्तीफे की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि विनोद के दसारी का इस्तीफा 31 मार्च 201 9 को प्रभावी होगा। चेन्नई बेस्ड हिंदुजा समूह फ्लैगशिप ने एक बयान में कहा है कि अशोक लेलैंड के साथ लगभग 14 वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) के रूप में और फिर सीईओ और एमडी के रूप में, विनोद के दसारी ने अपने निजी हितों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

India Truck Maker company Ashok Leyland MD and CEO Vinod Dasari resigns

कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि दसारी आसान ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के लिए 31 मार्च 201 9 तक वर्तमान स्थिति में काम करना जारी रखेंगे। चेयरमैन धीरज जी हिंदुजा ने कहा कि मैं अशोक लेलैंड और ज्यादा मजबूत बनाने में दसारी ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए कंपनी को आगे बढ़ाया है। अशोक लेलैंड ने कहा कि बोर्ड प्रबंध निदेशक जल्द ही अगले सीईओ की नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

वही दसारी ने कहा है कि अशोक लेलैंड को छोड़ने का मेरा फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है क्योंकि मैं अपने व्यक्तिगत रुचियों को आगे बढ़ाना जारी रखना चाहता हूं। इस कंपनी में 14 साल का अविश्वसनीय अनुभव रहा है। दसारी ने कहा कि इस सफर में कई चुनौतियां थीं लेकिन बोर्ड के समर्थन और टीम की प्रतिबद्धता ने कंपनी को कई पुरस्कार हासिल कराने और उद्योग के मानकों को स्थापित करने में मदद की। बता दें कि मंगलवार को कंपनी का दूसरे तिमाही के शुद्ध लाभ में 37.49 प्रतिशत बढ़कर 459.57 करोड़ रुपये रहा है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: सड़क पर चलते समय धंसी जमीन, 10 फीट गहरे सिंकहोल में समा गई महिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+