भारत में Retail Inflation आरबीआई के अनुमान से अधिक, CPI 6.52 प्रतिशत रहा

भारत की खुदरा महंगाई फिर से आरबीआई के कंफर्ट जोन को पार कर गई है। जनवरी 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 6.52 प्रतिशत पर आ गया।

Retail Inflation

Retail Inflation भारत में जनवरी 2023 के महीने में फिर से आरबीआई के upper tolerance band को पार कर गई। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 6.52 प्रतिशत पर आ गया। ग्रामीण इलाकों में 6.85 प्रतिशत जबकि शहरी भारत में खुदरा मुद्रास्फीति 6.00 प्रतिशत रही। अलग-अलग कैटेगरी मसलन, अनाज और इससे बने उत्पाद, अंडे, मसाले, के कारण जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर के महीने में 5.72 प्रतिशत थी, जबकि नवंबर में यह 5.88 प्रतिशत और अक्टूबर में 6.77 प्रतिशत रही। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगातार तीन तिमाहियों के लिए आरबीआई के छह प्रतिशत लक्ष्य से ऊपर थी। मुद्रास्फीति केवल नवंबर 2022 में आरबीआई के कंफर्ट जोन में रही थी।

गौरतलब है कि पिछले साल मई से, आरबीआई ने मुद्रास्फीति को कम करने के लिए अल्पकालिक उधार दर में 250 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। हाल ही में इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। आर्थिक मामलों के जानकारों की राय में रेपो दर बढ़ाने से अर्थव्यवस्था में मांग को कम करने में मदद मिलती है। इस प्रकार मुद्रास्फीति को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।

यदि सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति लगातार तीन तिमाहियों में 2-6 प्रतिशत की सीमा से बाहर रहे तो लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण ढांचे के तहत आरबीआई को मूल्य वृद्धि का प्रबंधन करने में विफल माना जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले बुधवार को मौद्रिक नीति परिणामों की घोषणा करते हुए बताया, भारत में औसत खुदरा मुद्रास्फीति अगले वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 5.3 पर रहने का अनुमान है।

RBI गवर्नर के अनुसार Inflation projection सामान्य मानसून की धारणा पर आधारित था। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2023-24 की पहली तिमाही में औसत मुद्रास्फीति 5.0 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
RBI के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2022-23 में जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही में 5.7 प्रतिशत के औसत के साथ मुद्रास्फीति 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+