मोदी सरकार को झटका, औद्योगिक उत्पादन लगातार दूसरे महीने घटा
नई दिल्ली। खनन और विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट के कारण अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 0.7 फीसदी घट गया है। लगातार दूसरे महीने ये गिरावट देखी गई है।

औद्योगिक उत्पादन में 0.7 फीसदी की गिरावट
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में लगातार दूसरे महीने झटका लगा है। खनन और विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट के कारण मौजूदा वर्ष के अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 0.7 फीसदी की कमी देखने को मिल रही है।
इससे पहले जुलाई महीने में भी औद्योगिक उत्पादन गिरा था। उस समय 2.49 फीसदी कमी आई थी।
अप्रत्यक्ष कर कलेक्शन में 25.9 फीसदी की हुई वृद्धि
बता दें कि पिछले साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में तेजी का असर नजर आया था। उस समय इसमें 6.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।
दूसरी ओर वित्त वर्ष 2016-17 में अप्रैल से सितंबर महीने में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अप्रत्यक्ष कर कलेक्शन में 25.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications