Free Import: उड़द, तुअर दाल के लिए मुक्त आयात एक वर्ष बढ़ी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
India import policy: उड़द और तुअर दाल के कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने उड़द और तुअर दाल पर मुक्त आयात नीति 31 मार्च, 2025 बढ़ा दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर जारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने दहलन की बढ़ती कीमतों के बीच ये बड़ा फैसला है। जिसके तहत उड़द और तुअर दाल के लिए मुक्त आयात नीति 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले केंद्र ने खाद्य तेलों- रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क में कटौती को जारी रखते हुए मार्च 2025 तक बढ़ा दिया था। रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर मूल आयात शुल्क 17.5% से घटाकर 12.5% कर दिया गया था।

वित्त मंत्रालय की ओर जारी आधिकारिक सूचना में इसकी पुष्टि की गई है। केंद्र ने बताया कि उड़द और तुअर दाल पर ड्यूटी मार्च 2024 में समाप्त होने वाली थी। जिसे अब मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। शुल्क में इस कटौती से इन तेलों की देश में आने की लागत कम हो जाएगी, जिससे घरेलू कीमतें कम होंगी और लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल, केंद्र ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। केंद्र के नोटिफिकेशन के बाद मार्च 2025 तक तुअर और उड़द दाल के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। ये दालें मुक्त श्रेणी में आती रहेंगी, जिससे इनकी कीमतें में अधिक उतार चढ़ाव आने की कम उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications