टेलिकॉम इंडस्ट्री को झटका, अगले 6 महीने में बंद होंगे 6 करोड़ SIM कार्ड, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। अगले 6 महीने में टेलिकॉम सेक्टर को बड़ा झटका लगने वाला है। टेलिकॉम में अगले 6 महीने में सब्सक्राइबर्स की संख्या 6 करोड़ घट जाएगी। मोबाइल फोन यूजर्स अगले 6 महीने में 6 करोड़ सिम कार्ड को अलविदा कर देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग अलग-अलग कंपनियों के मल्टीपल सिम रखने के बजाए एक टेलिकॉम कंपनी का एक ही सिम रखने को तरजीह दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ दिनों में प्राइस और डेटा वॉर की वजह से लगभग सभी कंपनियों के प्लान एक जैसे होने लगे हैं। ऐसे में ग्राहक अलग-अलग सिम कार्ड रखने के झंझट का खत्म करना चाहते हैं।

बंद होंगे 6 करोड़ मोबाइल सिम कनेक्शन
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 6 महीने में लगभग 6 करोड़ सिम बंद हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अब लोग दो SIM कार्ड रखने की जगह एक ही कार्ड को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में COAI के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यू के हवाले से लिखा है कि आने वाले च महीने में मोबइल यूजर्स की संख्या में 2.5 से 3 करोड़ की कमी आ सकती है। जबकि एक औक एक टेलीकॉम विश्लेषक ने दावा किया है कि यूजर्स की संख्या में 4.5 से 6 करोड़ तक की कमी आ सकती है।

क्यों बंद होंगे सिम कनेक्शन, क्या है वजह
रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो के आने के बाद लोगों ने दो कनेक्शन को तरजीह दी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हालात बदल गए। हर टेलिकॉम कंपनी के प्लान लगभग एक जैसे हो गए हैं। जियो की वजह से जो प्राइस वॉर शुरू हुआ उसके बाद एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने लगभग एक जैसे प्लान पेश करने लगे। इसी वजह से लोगों ने दो या तीन विकल्प के बजाए एक को चुनना बेहतर समझा।

जियो की वजह से शुरू हुआ प्राइस वॉर
रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2018 के आखिरी में देश में 1.2 अरब मोबाइस फोन यूजर्स थे। वहीं सिंगल सिम इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 7.5 करोड़ है। अब लोग मल्टीपल सिम के बजाए सिंगल सिम को बढ़ावा दे रहे हैं। टेलिकॉम कंपनियों ने रिलायंस जियो से निपटने के लिए अपने प्लान में बदलाव किए। पहले से सस्ता और ज्यादा डेटा वाले प्लान पेश किए। ताकि लोग आकर्षित हो सके। इसी का नतीजा है कि अब सभी टेलिकॉम कंपनियों के प्लान लगभग एक जैसे होने लगे हैं।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications