Gold Rate: लॉकडाउन 3 में सोने का लगा जोरदार झटका, चांदी भी फिसली, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

Gold Rate: लॉकडाउन 3 में सोने का लगा जोरदार झटका, चांदी भी फिसला, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना सस्ता हो गया। बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 335 रुपए नीचे लुढ़क गया और लंबे समय के बाद सोने की कीमत 45500 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई। मंगलवार को सोने की कीमत गिरावट के साथ 45472 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोना की कीमत में मंगलवार को गिरावट आई। MCX पर सोना 45,527 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं चांदी 132 रुपए गिरकर 41112 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अब देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर औसत रेट बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर 5 मई 2020 को सोने -चांदी की कीमत पर एक नजर डाले तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 170 रुपए कम होकर 45743 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर 45560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके अलावा 40710 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा।

 80000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जाएगा सोना

80000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जाएगा सोना

अंतर्राष्ट्रीय मार्किट के मुताबित सोने की कीमत में इस साल जबरदस्त तेजी आएगी। सोना 2021 तक 80000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास हो जाएगा। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज के जानकारों के मुताबिक साल 2021 के अंत तक वैश्विक बाजारों में सोना 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इस कीमत को 10 ग्राम सोने के तौर पर देखें तो यह कीमत 80,753 रुपए होती है।

 सोना सुरक्षित निवेश

सोना सुरक्षित निवेश

आपको बता दें कि सोने को हमेशा सुरक्षित निवेश माना गया है। जहां कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था डमाडोल है तो वहीं बाजार एक्सपर्ट सोने की कीमत नें बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद जता रहे हैं। वैश्विक संकट के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+