अक्टूबर से महंगा होगा फ्लाइट का सफर, मिलेगी फोन और इंटरनेट की सुविधा
नई दिल्ली। फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से विमान में सफर के दौरान आपको फोन और इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। आप विमान में सफर के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वाईफाई के साथ -साथ आपको फोन की भी सुविधा मिलेगी। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम अक्टूबर में 'इन फ्लाइट कनेक्टिविटी' (IFC) नाम की सर्विस शुरू करने वाली है। जिसके बाद आप हवाई सफर के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले ट्राई ने कहा था कि फोन कॉल्स की इजाजत तभी होगी, जबकि कोई एयरक्राफ्ट 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। इस सर्विस की शुरुआत के बाद से हवाई सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि दुनिया भर में 30 से ज्यादा एयरलाइंस कंपनियां फोन और इंटरनेट की सुविधा देती है।












Click it and Unblock the Notifications