Whatsapp को टक्कर देने के लिए Apple लॉन्च करेगा ये फीचर, जमकर होगा मुकाबला

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया एप लॉन्च किया था WhatsApp Business। व्हाट्सएप ने ये एप छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया था। लेकिन अब व्हाट्सएप के इस एप को टक्कर देने के लिए मोबाइल निर्माता कंपनी Apple ने टक्कर देने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक एप्पल जल्द ही अपना 'Business Chat' फीचर लॉन्च करने वाला है।

ये है बिजेनस चैट की खासियतें

ये है बिजेनस चैट की खासियतें

एप्पल के इस बिजनेस चैट की मदद से यूजर्स सीधे व्यापारियों से बातचीत कर सकेंगे। एप्पल ने बुधवार को बताया कि इस फीचर को iOS 11.3 के बीटा वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। एप्पल के इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आप अपना मोबाइल नंबर बताए बिना ही व्यापारी से बातचीत कर सकेंगे और किसी भी समय को चैट बंद करने की अनुमति होगी।

खरीददारी की भी सुविधा देगा Apple

खरीददारी की भी सुविधा देगा Apple

एप्पल ने बताया कि अगर बिजनेस चैट फीचर्स से व्यवसायी से बात कर किसी यूजर्स को कोई प्रोडक्ट्स पंसद आ गया तो वो मैसेज ऐप में ही एप्पल-पे का इस्तेमाल करके खरीददारी भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप में अभी इस तरह की पेमेंट की कोई सुविधा नहीं आई है।

क्यों लॉन्च हो रहा है ये फीचर?

क्यों लॉन्च हो रहा है ये फीचर?

दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई पूरी दुनिया में नई और छोटी कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप और अन्य चैट सर्विस का सहारा ले रही हैं। भारत और ब्राजील में 80 प्रतिशत से ज्यादा छोटे व्यवसायी व्हाट्सऐप के जरिए अपने ग्राहकों से संपर्क करते हैं और उन्हें अपने उत्पाद बेचते हैं। व्हाट्सऐप ने ग्राहकों और कंपनियों के बीच इसी संवाद को आसान बनाने के लिए ये नया WhatsApp Business ऐप लॉन्च किया है। हालांकि रेग्यूलर व्हाट्सएप यूजर्स पहले की तरह ही पुराने व्हाट्सएप का उपयोग जारी रख सकते हैं, उन्हें नया ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+