काम की खबर: अब नहीं बढ़ेगी FASTag की डेडलाइन, 15 फरवरी से पहले अपनी गाड़ी पर लगवाएं, वरना बढ़ेगी मुश्किल
नहीं बढ़ेगी FASTag की डेडलाइन,15 फरवरी से पहले करवाएं ये काम
नई दिल्ली।FASTag Deadline. अगर आपने अब तक अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो जल्द ही इसे लगवा लें। दरअसल फास्टैग को 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपने अब तक अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो जल्द ही इसे लगवा लें, वरना 15 फरवरी 2021 के बाद आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 15 फरवरी से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य होंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार अब फास्टैग की डेडलाइन में बढ़ोतरी नहीं करेगी। यानी 1 फरवरी के बाद से देशभर के सभी टेल प्लाजा पर फास्टैग अनिवर्य हो जाएगा। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा होगा तो 15 फरवरी के बाद आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय के मुताबिक अब फास्टैग की डेडलाइन को नहीं बढ़ाई जाएगी। यानी 15 फऱवरी से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने फास्टैग की डेडलाइन को कई बार बढ़ाया है। आखिरी बार भी सरकार ने इसे 1 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया था।अगर 15 फरवरी के बाद भी आपने अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया तो आपको दोगुना टोल टैक्स भरना होगा। वहीं सरकार टोल प्लाजा पर कैश लेनदन को बंद करने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते आपको टोल टैक्स भरने परेशानी हो सकती है।

फास्टैग का महत्व
फास्टैग से हर महीने सरकार को 2088.26 करोड़ रुपए की कमाई होती है। इसके मदद से टोल टैक्स की लेनदेन को सरल और टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम को कम करने की कोशिश की जा रही है। फास्टैग की मदद से आपुके अकाउंट से सीधे टोल टैक्स की रकम कट जाती है। टोल प्लाजा पर लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन की मदद से फास्टैग को स्कैन कर टोल टैक्स खाते से कट जाता है।












Click it and Unblock the Notifications