काम की खबर: DL रिन्यू के लिए जरूरी होगा Aadhaar, जानें क्या है सरकार की तैयारी

काम की खबर: DL रिन्यू के लिए जरूरी होगा Aadhaar, जानें क्या है सरकार की तैयारी

नई दिल्ली। Aadhaar mandatory for renewal of DL. अगर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना है या परिवहन विभाग से जुड़ी सर्विस के लिए ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करना है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू, परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं क लिए आधार सत्यापन जरूरी होगा। यानी अगर आप ऑनलाइन डीएल रिन्यू करवाना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

 DL रिन्यू के लिए जरूरी होगा आधार

DL रिन्यू के लिए जरूरी होगा आधार

परिवहन विभाग ने कई सेवाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के अलावा 16 तरह की ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस सर्विस के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य बनाने पर विचार किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने लर्नर्स लाइसेंस, डीएल रिन्यू, एड्रेस चेंज सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन, इंटरनैशनल ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनर नेम में बदलाव समेत 16 ऑनलाइन सर्विस के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।

 16 सर्विसेस के लिए आधार सत्यापन जरूरी

16 सर्विसेस के लिए आधार सत्यापन जरूरी

परिवहन विभाग ने 16 सेवाओं की ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य करने पर विचार किया दा रहा है। इसक लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस ड्राफ्ट ऑर्डर के मुताबिक अगर आप परिवहन विभाग के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सेवा का लाभ पाने के लिए पहले आधार सत्यापन करना होगा। आप आधार नंबर या आधार इंट्रोलमेंट नंबर की मदद से आरटीओ की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 मांगे जा रहे हैं सुझाव

मांगे जा रहे हैं सुझाव

आधार सत्यापन की अनिवार्यता से पहले परिवहन मंत्रालय ने लोगों से इसपर सुझाव मांगा है। गुड गवर्नेस रूल्स के तहत विभाग आधार सत्यापन को अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं विभाग का कहना है कि जो लोग आधार सत्यापन से नहीं गुजरना चाहते हैं वो परिवहन विभाग के कार्यालय आकर उन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आधार सत्यापन के जरिए परिवहन विभाग फर्ज दस्तावेजों की समस्या से निजात पाने की कोशिश करेगा। वहीं आरटीओ ऑफिस में लोगों की भीड़ कम होगी। वहीं इन सर्विसेज को डिजिटल करने पर जोर दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+