Redmi Note 5 की तस्वीरें हुई लीक, जानिए फोन के सारे फीचर्स
नई दिल्ली। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi इस महीने के अंत में अपने Redmi Note 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले ही मार्केट में इस बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन की कई तस्वीरें मार्केट में लीक हो गईं है। इन तस्वीरों को देखकर रेडमी नोट 5 के कई फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फोन में होंगे ये फीचर्स
इन तस्वीरों को में Redmi Note 5 फोन के टॉप और बॉटम में पतले बेजल्स नजर आ रहे हैं। ये काफी कुछ सैमसंग के गैलेक्सी 8 फीचर्स से मिलता जुलता नजर आ रहा है। वहीं फोन के पीछे दो कैमरे दिख रहे हैं। यानि कि इस फोन में डुअल वर्टिकल कैमरा होगा। साथ ही कैमरे के नीचे एक फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिख रहा है।

2 वैरिएंट में लॉन्च होगा फोन
Note 5 में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगा पिक्सल के डुअल कैमरे होंगे। वहीं 4GB रैम और 64 जीबी फोन की इंटरनल मेमोरी होगी। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि ये फोन 2 वैरिएंट में लॉन्च होगा जिसमें एक वैरिएंट 32GB इंटरनल मेमेरी का होगा। फोन की बैटरी 4100 mAh की होगी।

15 हजार होगी फोन की कीमत
फोन के अगर अन्य फीचर की बात करें तो अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक फोन में 1080*2160 पिक्सल के साथ 18:9 का डिस्प्ले होगा जिसे। फोन की डिस्प्ले स्क्रीन 5.99 इंच की होगी। फोन की कीमत 15 हजार के लगभग बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications