IL&FS स्कैम: बेटी की सगाई में शामिल होने के लिए आरोपी अरुण साहा को मिली 1 दिन की अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। आईएल एंड एफएस स्कैम में ED ने बुधवार को कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में IL&FS के पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक अरुण कुमार साहा और रामचंद्रन को गिरफ्तार किया। रामचंद्रन इस कंपनी के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इन दोनों अधिकारियों ने तब इस्तीफा दे दिया था।

 IL&FS Scam: Accused Arun k Shaha moved an application seeking interim bail of 1 day to attend daughters engagement ceremony.

गिरफ्तारी के बाद कंपनी के पूर्व संयुक्त प्रबंध नि देशक अरुण साहा ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की। उन्होंने बेटी की सगाई में शामिल होने के लिए 1 दिन की जमानत मांगी है, जिसे कोर्ट में मंजूर भी कर लिया। कोर्ट ने इस मामले में ईडी को इस बारे पूछा है और कल तक इस पर जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि ईडी ने इन दोनों अधिकारियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में फरवरी में केस दर्ज की थी और कई अधिकारियों के घर दो बार छापेमारी की थी। आईएल एंड एफएस कंपनी पर आरोप है कि उसने कई वित्तीय गड़बड़ियां की है, इसी मामले में ईडी ने कंपनी के दो शीर्ष पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+